LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

PK ने राहुल गांधी पर किया बड़ा हमला, बोले - राहुल गांधी को सिर्फ चुनाव में बिहार की याद आती है, जब वे बिहार की सत्ता में होते हैं तो उन्हें बिहार में अपराध नहीं दिखता

PK ने राहुल गांधी पर किया बड़ा हमला, बोले - राहुल गांधी को स

Chhapra - जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने आज 'बिहार बदलाव यात्रा' के तहत सारण के परसा और सोनपुर में जनसभा की। परसा में जनसभा को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने राहुल गांधी के बिहार दौरे पर जमकर हमला बोला और कहा कि राहुल गांधी को बिहार सिर्फ चुनाव के वक्त ही क्यों याद आता है। राहुल गांधी और मोदी जी सिर्फ चुनाव के वक्त ही बिहार आते हैं, जैसे ही चुनाव खत्म हो जाते हैं, उनका बिहार आने का सिलसिला भी समाप्त हो जाता है। 

लालूराज में जंगलराज नजर नहीं आया

राहुल गांधी यहां आकर बिहार की समस्याओं की बात करते हैं लेकिन क्या वो कभी बिहार के किसी गांव में एक रात भी रुके हैं। आज वो बिहार आकर कानून व्यवस्था की बात कर रहे हैं तो मैं उन्हें याद दिलाना चाहूंगा कि जब वो दिल्ली में कांग्रेस के युवराज थे, तब बिहार में लालू जी का जंगलराज था, तब उन्हें बिहार में अपराध नहीं दिखता था। और कुछ समय पहले महागठबंधन की सरकार थी जिसमें उनकी पार्टी भी हिस्सा थी, तब उन्हें बिहार में अपराध नहीं दिखा। उन्हें बिहार की समस्याएं सिर्फ विपक्ष में रहने पर ही क्यों दिखती हैं और सत्ता में आते ही वो सब कुछ भूल जाते हैं।

इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी को याद दिलाया कि जब उनके पिता राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री थे, तब उन्होंने 1989 में पटना के गांधी मैदान से बिहार के विकास के लिए 50 हजार करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी। लेकिन बिहार को एक रुपया भी नहीं मिला।