LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar badlav yatra - जनता आवाज बुलंद करे तो सरकार को भी झुकना पड़ता है, जेपी के घर बिजली बहाल होने की घटना इसका उदाहरण, सारण में गरजे प्रशांत किशोर

Bihar badlav yatra - बिहार बदलाव यात्रा पर निकले प्रशांत किशोर ने कहा कि जनता आवाज बुलंद करे तो सरकार की मानना पड़ता है। जेपी के घर में बिजली आना इसका उदाहरण है।

Bihar badlav yatra - जनता आवाज बुलंद करे तो सरकार को भी झुकन
सारण में जनता के बीच पहुंचे प्रशांत किशोर।- फोटो : NEWS4NATION

Chhapra - जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने 20 मई को 'बिहार बदलाव यात्रा' की शुरुआत के बाद आज सारण जिले के मांझी नगर पंचायत में अपनी पहली और जलालपुर नगर पंचायत में अपनी दूसरी जनसभा की। सुबह सबसे पहले उन्होंने बलिया के जयप्रकाश नगर स्थित जयप्रकाश नारायण स्मारक प्रतिष्ठान का दौरा किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में अधिकारी और नेता राशन कार्ड बनाने से लेकर जमीन की रसीद कटाने तक के लिए रिश्वत ले रहे हैं, जिससे आम लोग परेशान हैं। इसलिए अगली बार वोट लालू, नीतीश और मोदी के चेहरे पर नहीं अपने बच्चों के चेहरे को देखकर दीजिएगा। उन्होंने मांझी की जनता से अपील की कि उन्हें और उनके बच्चों को लूटने वाले नेताओं को वोट न दें। अगली बार अपने बच्चों के लिए वोट दें और बिहार में जनता का राज स्थापित करें। 

Diarch GO

जनसभा के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कल जब हमने मीडिया के माध्यम से सरकार से जेपी जी के पैतृक घर में बिजली बहाल करने की अपील की तो प्रशासन ने तुरंत इसका संज्ञान लिया और आज जेपी जी के घर में बिजली बहाल कर दी। यह घटना बताती है कि जब जनता अपने हक के लिए आवाज उठाती है तो सरकार को उनकी मांग सुननी पड़ती है, यही लोकतंत्र की ताकत है। 

इसलिए जब बिहार की जनता शिक्षा और रोजगार की मांग करेगी और अपने बच्चों के हक के लिए आवाज उठाएगी तो सरकार को झुकना पड़ेगा क्योंकि लोकतंत्र में जनता ही मालिक होती है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता लालू, मोदी, नीतीश से मुक्ति चाहती है और बिहार में जनता का राज चाहती है। इस बार बिहार की जनता ने संकल्प लिया कि वो जाति और धर्म से ऊपर उठकर अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए वोट करेगी। और जब जनता इस संकल्प को पूरा करेगी तो जैसे आज जेपी के घर में रोशनी आई है वैसे ही लोगों के जीवन में भी रोशनी आएगी।

NSIT
Nsmch