LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Prashant kishor: बिहार बदलाव यात्रा के दौरान प्रशांत किशोर का हुआ धांसू स्वागत! जनता ने जन सुराज के नेता को लड्डू से दिया तौल

Prashant kishor: जन सुराज अभियान के तहत छपरा के एकमा में प्रशांत किशोर का लड्डुओं से तौलकर अभिनंदन किया गया। मोदी-नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए पीके ने जनता से अगली बार वोट देने से पहले अपने बच्चों का भविष्य देखने की अपील की।

Prashant kishor
प्रशांत किशोर का ग्रैंड वेलकम- फोटो : SOCIAL MEDIA

Prashant kishor: चुनावी रणनीतिकार से सामाजिक क्रांतिकारी बन चुके प्रशांत किशोर ने अपने 'जन सुराज अभियान' को सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि राजनीतिक चेतना का जनांदोलन बना दिया है। सारण जिले के एकमा विधानसभा क्षेत्र में उनका भव्य स्वागत यह दर्शाता है कि आम जनता में बदलाव की उम्मीद जगी है।

लड्डुओं से तौलकर किया गया अभिनंदन

प्रशांत किशोर जब एकमा पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने उन्हें तराजू पर बैठाकर लड्डुओं से तौल दिया।यह पारंपरिक और आत्मीय स्वागत इस बात का संकेत है कि लोग पीके को राजनीतिक विकल्प नहीं, एक विश्वास के प्रतीक के रूप में देखने लगे हैं।यह स्वागत बिना पूर्व सूचना के किया गया, जिसने पीके को भी भावुक कर दिया।

Diarch GO

भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखर हुए प्रशांत किशोर

अपने संबोधन में पीके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार है, फिर भी राशन कार्ड बनवाने से लेकर जमीन की रसीद कटवाने तक रिश्वत देना पड़ता है। ये कैसा सुशासन है?”उन्होंने पूछा कि जब शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मूल मुद्दे जस के तस हैं, तो फिर किस विकास की बात हो रही है?

वोट दीजिए अपने बच्चों के भविष्य के लिए

प्रशांत किशोर ने बार-बार एक ही अपील की अगली बार वोट लालू, नीतीश या मोदी के नाम पर नहीं, अपने बच्चों के चेहरे को देखकर दीजिए। पीके ने एकमा विधानसभा में दो प्रमुख जनसभाएं कीं जनता बाजार, लहलादपुर प्रखंड और लच्छू बरम बाबा मैदान, करनपुरा-अमदाधी। हर जगह लोगों का उत्साह बता रहा था कि बिहार बदलाव के मूड में है।

NSIT
Nsmch