LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

जदयू प्रखंड अध्यक्ष और लड़की का वीडियो वायरल, खेत में दिखे तो जमकर हंगामा, जानिए बवाल मचाने वाला मामला

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह तरह की टिप्पणी करते हुए गामा सिंह पर निशाना साधने लगे. हालांकि रविवार को गामा सिंह ने मीडिया में आकर सफाई दी

Madhaura JDU block president video
Madhaura JDU block president video- फोटो : news4nation

Bihar News : सारण जिले के जेडीयू के मढ़ौरा प्रखंड अध्यक्ष और एक लड़की का वीडियो वायरल होने से जमकर हंगामा हुआ. वायरल वीडियो में जेडीयू के मढ़ौरा प्रखंड अध्यक्ष गामा सिंह दिख रहे हैं. उसी दौरान एक लड़की भी भागते नजर आती है जिसका लोग वीडियो बनाते हैं. भीड़ का कथित दावा रहता है कि दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे और लोगों ने जब उन्हें रंगे हाथों पकड़ा तो वे भागने लगे. इस दौरान वीडियो बना रही भीड़ से लड़की की भिड़ंत भी होती है और वह चप्पल लेकर उनकी ओर दौड़ती है. 


गामा सिंह की सफाई

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह तरह की टिप्पणी करते हुए गामा सिंह पर निशाना साधने लगे. हालांकि रविवार को गामा सिंह ने मीडिया में आकर सफाई दी कि कुछ लोगों द्वारा अफवाह फैलाकर उन्हें बदमान किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि वे गेहूं कटाई के लिए खेत की ओर गए थे. उसी दौरान वहां कुछ लडके पहले मौजूद थे. एक लड़की वहां से गुजर रही थी जिसके साथ उन लोगों ने छेड़खानी शुरू कर दी. बाद में लड़की खुद को बचाने के लिए उनके साथ सड़क की ओर जाने लगी तो युवकों ने वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया और दुष्प्रचार करने लगे. 

Diarch GO


लड़की का इनकार

वायरल वीडियो में दिख रही लड़की ने पूरे मामले में सफाई देते हुए कहा कि उसके साथ छेड़खानी करने की नीयत रखने वालों ने गलत तरीके से वीडियो बनाकर उसे वायरल किया है. अपनी सफाई में लड़की ने बताया कि वह बाजार से घर जा रही थी. उसे ऑटो नहीं मिला था जिस कारण वह पैदल ही जा रही थी. रास्ते में शौच के लिए वह एक खाली और सुनसान खेत की ओर गई जहां अचानक से कुछ युवक आ गए और उसके साथ छेड़खानी करने लगे. खुद को बचाने के लिए वह गामा सिंह की ओर दौड़ी जिसका वीडियो बनाकर लोगों ने वायरल कर दिया. 


दो फाड़ में लोग 

वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोग जहां गामा सिंह पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. उनके आचरण को सार्वजनिक जीवन की गरिमा के खिलाफ बता रहे हैं. वहीं कुछ लोग इसे सुनियोजित साजिश के तहत उन्हें बदनाम करने और लड़की के साथ कथित रूप से छेड़खानी में असफल रहने वालों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. 

NSIT
Nsmch