LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News : छपरा में क्लिनिक में काम करनेवाली युवती का शव रेलवे ट्रैक से पुलिस ने किया बरामद, रेल डीएसपी ने की मामले की जांच

Bihar News : छपरा में क्लिनिक में काम करनेवाली युवती का शव र

CHAPRA : छपरा में एक डॉक्टर और कंपाउंड पर गंभीर आरोप लगे हैं। एक युवती डॉक्टर के यहां काम कर रही थी। अचानक उसकी शव शुक्रवार को मिला था। वह शव एकमा थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव की अंजली कुमारी का था। रविवार को शव बरामद होने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। घटना को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है और परिजन लगातार निष्पक्ष व गहन जांच की मांग कर रहे हैं। 

इसी क्रम में रेल डीएसपी मोहम्मद शाहकार खां ने जीआरपी थानाध्यक्ष शाहिद अनवर अंसारी के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान घटनास्थल के आसपास के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की गयी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने रेलवे ट्रैक और आसपास के क्षेत्र से साक्ष्य एकत्र किये। वहीं डॉग स्क्वायड की मदद से संभावित सुराग तलाशने का प्रयास किया गया। 

Diarch GO

पुलिस का कहना है कि हर बिंदु पर वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है, जिससे घटना की सच्चाई सामने आ सके। रेल डीएसपी ने बताया कि मृतका के परिजनों द्वारा भगवान बाजार थाना क्षेत्र के भरत मिलाप चौक स्थित श्रेया क्लीनिक के चिकित्सक डॉ पंकज कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। परिजनों के आरोप के आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का दायरा बढ़ा दिया है। 

पुलिस द्वारा परिजनों की मांग पर शव का दोबारा पोस्टमार्टम भी कराया गया है।इसके साथ ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने मृतका के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले हर पहलु की गहन जांच कर रही है। 

NSIT
Nsmch

संजय भारद्वाज की रिपोर्ट