LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar Police:पुलिस अधिकारी पर गिरी गाज ,एसपी कर दिया पदावनत, भ्रष्टाचार और नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई

Bihar Police:पुलिस विभाग में अनुशासन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने सख्त कदम उठाया है।...

Police officer punished
पुलिस अधिकारी पर गिरी गाज- फोटो : social Media

Bihar Police:पुलिस विभाग में अनुशासन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सारण पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। विभागीय जांच में दोषी पाए जाने पर पुलिस अवर निरीक्षक छतीश प्रसाद सिंह को पदावनत कर सहायक अवर निरीक्षक बना दिया गया है। यह कार्रवाई 5 अगस्त 2025 से प्रभावी होगी और अगले 12 महीने तक लागू रहेगी।

एसपी कुमार आशीष ने बताया कि जांच में यह साबित हुआ कि अधिकारी ने एक मामले में पक्षपात करते हुए फायदा पहुँचाने की कोशिश की और मद्यनिषेध कानून का उल्लंघन किया। इस आचरण से न केवल कानून की अवहेलना हुई, बल्कि पुलिस विभाग की छवि भी धूमिल हुई।

एसएसपी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस की गरिमा बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

उन्होंने जनता से अपील की कि किसी भी अवैध गतिविधि या कानून उल्लंघन की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- शशिभूषण सिंह