LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Crime : छपरा में लूट की योजना बना रहे 7 बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ऑटोमेटिक पिस्टल और 4.50 लाख रूपये नगद किया बरामद

Bihar Crime : छपरा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने लूट की योजना बना रहे 7 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. वहीँ हथियार और जिन्दा कारतूस बरामद किया है....पढ़िए आगे

Bihar Crime : छपरा में लूट की योजना बना रहे 7 बदमाशों को पुल
अपराधियों पर शिकंजा - फोटो : social media

CHAPRA : जिले के इसुआपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर लूट की योजना बना रहे 07 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 1 ऑटोमेटिक पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस, 4.50 लाख रुपये नकद, 54 ग्राम स्मैक और 750 मिलीलीटर विदेशी शराब बरामद की गई है।

कैसे हुआ भंडाफोड़?

सूचना मिली थी कि इसुआपुर बाजार स्थित सामुदायिक भवन में कुछ लोग अपराध की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर चार अपराधियों को रंगे हाथों दबोच लिया। उनकी पहचान धीरज मांझी, सुरज कुमार, दीपरंजन कुमार और अरमान के रूप में हुई है।

Diarch GO

पूछताछ में खुले कई राज

गिरफ्तार आरोपियों ने बनियापुर थाना क्षेत्र में हुई एक बड़ी चोरी में अपनी संलिप्तता कबूल की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने मढ़ौरा से स्वर्ण व्यवसायी प्रेमशंकर प्रसाद, छपरा साहेबगंज से स्वर्ण कारीगर गजानन माने (महाराष्ट्र निवासी) और इसुआपुर से रविंद्र कुमार (जो चोरी के गहने गलवाने का काम करता था) को गिरफ्तार किया।

घर से बरामद हुई चोरी की रकम

पुलिस ने दीपरंजन कुमार के घर से चोरी के 3.02 लाख रुपये और स्वर्ण आभूषण बरामद किए।

अपराधियों पर क्या कार्रवाई?

इन अपराधियों के खिलाफ बी.एन.एस. की धारा 310 (4)/310 (5)/317 (4)/317 (5) और आर्म्स एक्ट की धारा 25 (1-बी) ए/26/35 एवं 30 (ए) बी.एम.एन.आई. के तहत मामला दर्ज किया गया है।

NSIT
Nsmch

पुलिस की तत्परता से टली बड़ी वारदात

इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी लूट की साजिश नाकाम हो गई। पुलिस अभी अन्य संलिप्त अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है।

छपरा से शशि की रिपोर्ट