LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Attack on Police : छपरा में सड़क हादसे में बच्चे की मौत के बाद लोगों का फूटा गुस्सा, पुलिस पर किया पथराव, बचाव में पुलिस ने की फायरिंग

Attack on Police : छपरा में सड़क हादसे में बच्चे की मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया.वहीँ मौके पर पहुंची पुलिस पर भी पथराव कर दिया. बचाव में पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी...पढ़िए आगे

Attack on Police :  छपरा में सड़क हादसे में बच्चे की मौत के ब
पुलिस पर पथराव - फोटो : SHASHI

CHAPRA : छपरा जिले के अमनौर थाना क्षेत्र के मनोरपुर जकड़ी गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके का माहौल तनावपूर्ण बना दिया। केवारी कलां गांव का 7 वर्षीय आदित्य कुमार जब कोचिंग से लौट रहा था, तभी एक ट्राली ट्रक की टक्कर से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने शव को जलालपुर-खैरा संपर्क मार्ग पर रखकर सड़क जाम कर दिया। प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई और आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई।

स्थिति उस वक्त और बिगड़ गई जब अमनौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। नाराज़ ग्रामीणों और मृतक के परिजनों ने पुलिस से तीखी बहस की और देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। हालात बेकाबू होते देख पुलिस को आत्मरक्षा में दो राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी। जिसके बाद स्थिति विस्फोटक हो गयी। इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया। स्थिति को काबू में करने के लिए आसपास के मढ़ौरा, भेल्दी, अमनौर और मकेर थानों की पुलिस को बुलाना पड़ा। 

छपरा के ग्रामीण एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि बच्चे का शव पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है और मामले की जांच जारी है। फिलहाल गांव में स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है। कई थानों की पुलिस को इलाके में तैनात किया गया है। फिलहाल पुलिस स्थिति पर नजर बनायीं है। 

छपरा से शशि की रिपोर्ट