LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : सोनपुर विधानसभा क्षेत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती समारोह का हुआ आयोजन, भाजपा नेता ओम कुमार सिंह बोले-उनके विचार समाज और राष्ट्र को नई दिशा देनेवाले

Bihar News : सोनपुर विधानसभा क्षेत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें भाजपा नेता ओम कुमार सिंह ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला......पढ़िए आगे

Bihar News : सोनपुर विधानसभा क्षेत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्
जयंती समारोह का आयोजन - फोटो : SOCIAL MEDIA

CHAPRA : सोनपुर विधानसभा क्षेत्र के बरबट्टा सोनपुर  में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भाजपा द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नेता ओम कुमार सिंह ने किया। सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण इस अवसर पर मौजूद रहे। सभा को संबोधित करते हुए ओम कुमार सिंह ने कहा कि “पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय राजनीति में अंत्योदय और एकात्म मानववाद के सबसे बड़े प्रवर्तक थे। उनके विचार आज भी समाज और राष्ट्र को नई दिशा देने वाले हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि उनकी नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुँचाया जाए।” उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की नीतियाँ सिर्फ सत्ता की राजनीति तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और सम्मान पहुँचाने की विचारधारा है।

जनसंपर्क अभियान की चर्चा

सोनपुर विधानसभा क्षेत्र में ओम कुमार सिंह लगातार व्यापक जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। गांव-गांव, टोले-टोले में जाकर वे लोगों की समस्याओं को सुन रहे हैं और भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुँचा रहे हैं। किसानों, नौजवानों और महिलाओं से संवाद स्थापित कर उन्होंने क्षेत्रीय राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ बनाई है। पिछले कुछ महीनों में उन्होंने सोनपुर, दिघवारा, पानापुर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में सैकड़ों चौपालों का आयोजन किया, जिसमें जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उनकी यही सक्रियता उन्हें पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय मतदाताओं के बीच एक ऊर्जावान नेता के रूप में स्थापित कर रही है।

संकल्प और उत्साह

बरबट्टा सोनपुर  में हुए जयंती समारोह में कार्यकर्ताओं ने भाजपा की नीतियों को घर-घर तक पहुँचाने और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को समाज में स्थापित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगीत और पुष्पांजलि अर्पित कर उपाध्याय जी को श्रद्धांजलि दी गई। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी ओम कुमार सिंह के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में सोनपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का जनाधार और मजबूत हो रहा है। 

ये भी रहे मौजूद 

मौके पर वार्ड आयुक्त सह सशक्त समिति सदस्य नगर पंचायत सोनपुर राजीव किशोर गौतम, बिनोद कुमार चौधरी, राकेश सिंह, संजय सिंह, राजीव रंजन उर्फ छोटू,राजू सिंह, उमेश सिंह,संजीव सिंह, उज्ज्वज सिंह,सोनू सिंह,अमित,मुन्ना, गोलू सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

NSIT
Nsmch