LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : सोनपुर विधानसभा से भाजपा में सबसे चर्चित नाम बने ओम कुमार सिंह, लोगों ने की प्रत्याशी बनाने की मांग

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : सोनपुर विधानसभा क्षेत्र से ओम कुमार सिंह को भाजपा से टिकट मिल सकता है. उनके नाम की चर्चा तेजी से चल रही है......पढ़िए आगे

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : सोनपुर विधानसभा से भाजपा में
ओम कुमार सिंह पहली पसंद - फोटो : SOCIAL MEDIA

SARAN : आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के टिकट को लेकर सोनपुर क्षेत्र में सबसे ज्यादा चर्चा जिस नाम की हो रही है, वह है ओम कुमार सिंह। संगठनात्मक सक्रियता, युवाओं और ग्रामीण तबके में मजबूत पकड़ तथा साफ-सुथरी छवि ने उन्हें प्रबल दावेदारों की सूची में सबसे आगे ला खड़ा किया है।

ओम कुमार सिंह लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय रहे हैं। पार्टी के कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भागीदारी और जमीन से जुड़े मुद्दों पर लगातार हस्तक्षेप ने उन्हें स्थानीय स्तर पर एक अलग पहचान दी है। यही वजह है कि वे सिर्फ पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच ही नहीं, बल्कि आम लोगों के बीच भी लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं। ग्रामीण इलाकों में उन्होंने किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों से जुड़े मुद्दों को मुखरता से उठाया है। वहीं युवाओं के बीच उनकी छवि एक सुलभ और पढ़े-लिखे नेतृत्वकर्ता की है। बताया जाता है कि सोनपुर विधानसभा क्षेत्र के कई पंचायतों में उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े अभियानों के जरिए अपनी अलग छाप छोड़ी है।

पार्टी सूत्रों की मानें तो भाजपा की संभावित उम्मीदवारों की सूची में ओम कुमार सिंह का नाम सबसे ज्यादा चर्चित और मजबूत दावेदार के रूप में उभर कर सामने आया है। संगठन में लंबे समय से सक्रियता और उनकी स्वच्छ छवि उन्हें अन्य नेताओं से अलग करती है। हालांकि, अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व को करना है, लेकिन स्थानीय स्तर पर जिस तरह से ओम कुमार सिंह की चर्चा हो रही है, उससे यह साफ है कि वे इस बार टिकट की दौड़ में सबसे आगे हैं।

कुल मिलाकर, सोनपुर विधानसभा से भाजपा के संभावित उम्मीदवार के रूप में ओम कुमार सिंह का नाम स्थानीय राजनीति में नई ऊर्जा और साफ-सुथरी छवि के प्रतीक के रूप में उभर रहा है।

NSIT
Nsmch