LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar Crime News : सारण में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के पाइप लाइन से तेल चोरी का खुलासा, गश्ती के दौरान पकड़ी गई वारदात.....

Bihar Crime News : बिहार में बेख़ौफ़ बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. लेकिन इस बार चोरों ने इंडिया आयल कारपोरेशन के पाइप लाइन से तेल गायब कर दिया. पुलिस ने गश्ती के दौरान इस वारदात को का खुलासा किया.....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : सारण में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के
तेल की चोरी - फोटो : SHASHI

CHAPRA : सारण जिले में अपराधी बेखौफ होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला इंडियन ऑयल की पाइपलाइन से तेल चोरी का है, जो गड़खा थाना क्षेत्र के महमदा चंवर में सामने आया। शनिवार रात इंडियन ऑयल के सुरक्षाकर्मियों की गश्ती के दौरान इस घटना का पर्दाफाश हुआ, जिससे हड़कंप मच गया।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन पटना के स्टेशन इंचार्ज नवनीत कुमार ने बताया कि कंपनी के सुरक्षाकर्मी नियमित रूप से इलाके में गश्त करते हैं। इसी क्रम में शनिवार को गड़खा थाना क्षेत्र में पाइपलाइन से तेल चोरी की गतिविधि पकड़ी गई। तुरंत ही इसकी सूचना इंडियन ऑयल के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही सारण ग्रामीण एसपी शिखर चौधरी समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चोरों ने कितनी मात्रा में तेल चोरी किया, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि यह चोरी बड़े पैमाने पर की गई होगी। प्रशासन फिलहाल मामले की गहराई से जांच कर रहा है।

छपरा से शशि की रिपोर्ट