LATEST NEWS

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

Samriddhi Yatra:आज सारण पहुंचेगी नीतीश की समृद्धि यात्रा, सीएम करेंगे 538 करोड़ की योजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समृद्धि यात्रा के तहत सारण पहुंचेंगे। इस अवसर पर सीएम नीतीश कुमार जीविका दीदियों के सिलाई घर का उद्घाटन करेंगे,

Nitish s Samriddhi Yatra Reaches Saran 538 Cr Projects to Be
आज सारण पहुंचेगी नीतीश की समृद्धि यात्रा- फोटो : social Media

Samriddhi Yatra: बिहार की सियासत और प्रशासनिक गलियारों में आज सारण जिले का दिन खास है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को समृद्धि यात्रा के तहत सारण पहुंचेंगे। इस अवसर पर सीएम नीतीश कुमार जीविका दीदियों के सिलाई घर का उद्घाटन करेंगे, जो महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का प्रतीक माना जा रहा है। इसके बाद वे जिले के विभिन्न विभागों के स्टॉल्स का निरीक्षण करेंगे और जनसंवाद कार्यक्रम में आम जनता से सीधे संवाद करेंगे।

इस समृद्धि यात्रा में मुख्यमंत्री 451 करोड़ रुपये की 45 नई योजनाओं का शिलान्यास और 87 करोड़ रुपये की 24 तैयार योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। कुल मिलाकर यह 538 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात सारण जिले को दी जा रही है। सियासी जुबान में कहा जाए तो यह यात्रा न केवल विकास के कामों का उद्घाटन है, बल्कि जिले में सरकारी विकास की रफ्तार और प्रशासनिक जवाबदेही का संदेश भी है।

सीएम नीतीश कुमार जीविका दीदियों के सिलाई घर का उद्घाटन करने के बाद विभिन्न योजनाओं के लाभुकों से बातचीत करेंगे और उनकी समस्याओं और सुझावों को सुनेंगे। इसके बाद वे बालक आईटीआई का निरीक्षण करेंगे, जहां लैब्स और क्लासरूम का जायजा लिया जाएगा। यहीं से वे प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं की समीक्षा करेंगे और जरूरत पड़ने पर अधिकारियों को तेजी से कार्य पूरा करने के निर्देश देंगे।

यात्रा के समापन पर मुख्यमंत्री नवनिर्मित बस स्टैंड का उद्घाटन भी करेंगे, जो जिले की परिवहन व्यवस्था और आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। गौरतलब है कि मंगलवार को नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा पर गोपालगंज भी पहुंचे थे, जहां 316 करोड़ रुपये की 40 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया।

NSIT
Nsmch

सारण में इस यात्रा से जिले में विकास और प्रशासनिक कार्यों की गति बढ़ने की उम्मीद है। प्रशासन ने इस अवसर पर पूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं, जिससे कार्यक्रम सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो। जनता में उत्साह और उम्मीद का माहौल है, और सियासी विश्लेषक इसे मुख्यमंत्री की जनता से सीधे संवाद की रणनीति भी मान रहे हैं।