LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

राजनीति में बड़ी पारी से पहले आशीर्वाद? निशांत कुमार ने आमी अंबिका भवानी मंदिर में टेका मत्था

निशांत कुमार ने छपरा के अंबिका भवानी मंदिर और सोनपुर के हरिहरनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना। राजनीति में बड़ी जिम्मेदारी संभालने की चर्चाओं के बीच तेज हुई धार्मिक यात्राएं।

राजनीति में बड़ी पारी से पहले आशीर्वाद? निशांत कुमार ने आमी

Chhapra - निशांत कुमार की हालिया आध्यात्मिक यात्राओं ने राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज कर दी हैं। आज उन्होंने छपरा स्थित प्रसिद्ध अंबिका भवानी मंदिर (आमी) में मत्था टेका और पूजा-अर्चना की।

अंबिका भवानी मंदिर में विधि-विधान से की पूजा


निशांत कुमार आज छपरा के आमी स्थित मां अंबिका भवानी मंदिर पहुँचे। यहाँ उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ माता रानी की पूजा-अर्चना की और पावन दर्शन किए। दर्शन के पश्चात उन्होंने सभी की सुख-समृद्धि और जनकल्याण के लिए मंगल कामना की।

सोनपुर के हरिहरनाथ मंदिर में भी दी दस्तक

अंबिका भवानी मंदिर पहुँचने से ठीक एक दिन पहले निशांत कुमार सोनपुर के प्रसिद्ध हरिहरनाथ मंदिर भी गए थे। वहाँ उन्होंने बाबा हरिहरनाथ का आशीर्वाद लिया और पूजा संपन्न की। लगातार दो दिनों में दो प्रमुख शक्तिपीठों और मंदिरों की यात्रा को उनकी गहरी आस्था से जोड़कर देखा जा रहा है।

NSIT
Nsmch

बड़ी राजनीतिक जिम्मेदारी की चर्चाएं तेज

हाल के दिनों में निशांत कुमार लगातार कई मंदिरों के दर्शन कर रहे हैं और पूजा-पाठ में सक्रिय नजर आ रहे हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सक्रिय राजनीति में किसी बड़ी जिम्मेदारी को संभालने से पहले वह सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद लेना चाहते हैं। मंदिरों की इन यात्राओं को उनके भविष्य के राजनीतिक कदमों के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

Report - abhijit singh