LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar Crime News : सारण में ज्वेलरी दुकान में दिनदहाड़े बदमाशों ने की लूटपाट, विरोध करने पर दुकानदार को गोली मारकर किया जख्मी

Bihar Crime News : सारण जिले में बेख़ौफ़ बदमाशों ने दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में जमकर लूटपाट की. विरोध करने पर दुकानदार को गोली मारकर जख्मी कर दिया. जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है.......पढ़िए आगे

Bihar Crime News : सारण में ज्वेलरी दुकान में दिनदहाड़े बदमाश
ज्वेलरी दुकान में लूटपाट - फोटो : SOCIAL MEDIA

CHAPRA : जिले के एकमा थाना क्षेत्र अंतर्गत हंसराजपुर मीठा बाजार स्थित राज लक्ष्मी ज्वेलर्स में दोपहर  बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम दिया गया। तीन मोटरसाइकिलों पर सवार कुल छह अपराधियों ने दुकान में घुसकर न सिर्फ लूटपाट की, बल्कि गोलीबारी भी की। इस दौरान चली गोली में दुकानदार घायल हो गया, जिसे परिजनों की सहायता से उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही एकमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच शुरू की। दो गोलियां चलने की पुष्टि हुई है, साथ ही कुछ नकदी व आभूषणों की लूट भी अपराधियों द्वारा की गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप-महानिरीक्षक (DIG) सारण, पुलिस अधीक्षक (SSP) सारण एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (SP) स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। उन्होंने त्वरित कार्रवाई का निर्देश देते हुए लूटे गए सामान की बरामदगी और अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा।

सारण एसपी ने जानकारी दी कि पुलिस की टीम तकनीकी सहायता और गुप्त सूचना के आधार पर जांच में जुट गई है। क्षेत्र में विधि-व्यवस्था पूर्णतः सामान्य है और लोगों से अपील की गई है कि वे किसी अफवाह पर ध्यान न दें।

छपरा से शशि की रिपोर्ट