LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

बिजली उपकेंद्रों के निरीक्षण पर पहुंचे MD राहुल कुमार, निर्बाध आपूर्ति और सुरक्षा मानकों को लेकर दिए सख्त निर्देश

प्रबंध निदेशक राहुल कुमार ने छपरा में ग्रिड और शक्ति उपकेंद्रों का औचक निरीक्षण कर निर्बाध बिजली आपूर्ति और सुरक्षा मानकों के पालन का निर्देश दिया।

बिजली उपकेंद्रों के निरीक्षण पर पहुंचे MD राहुल कुमार, निर्ब

Chhapra -  बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी (BSPTCL) और नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी (NBPDCL) के प्रबंध निदेशक राहुल कुमार (IAS) ने बुधवार को छपरा जिले का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने ग्रिड उपकेंद्र, शक्ति उपकेंद्र और निर्माणाधीन कार्यालयों का जायजा लिया और अधिकारियों को सारण जिले में बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए. 

औचक निरीक्षण और समीक्षा


प्रबंध निदेशक द्वारा बुधवार को संचरण अंचल छपरा के अंतर्गत 132/33 केवी ग्रिड उपकेंद्र (छपरा) और विद्युत आपूर्ति अंचल छपरा के अंतर्गत 33/11 केवी शक्ति उपकेंद्र (तेलपा) का गहन निरीक्षण किया गया. इसके साथ ही उन्होंने निर्माणाधीन संचरण अंचल कार्यालय के भवन निर्माण कार्य की प्रगति का भी जायजा लिया. 

समयसीमा और बुनियादी ढांचे का प्रबंधन

एमडी राहुल कुमार ने निर्माणाधीन संचरण अंचल कार्यालय के भवन निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया. उन्होंने स्क्रैप सामग्री के त्वरित निष्पादन और स्पेयर सामग्री के समुचित भंडारण के लिए शेड निर्माण कर उन्हें व्यवस्थित रखने की बात कही. 

NSIT
Nsmch

जलजमाव नियंत्रण और सुरक्षा मानक

ग्रिड उपकेंद्र छपरा में विगत माह हुए जलजमाव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्रबंध निदेशक ने इसकी पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने परिचालन एवं संधारण (Maintenance) कार्यों के दौरान सभी सुरक्षा मानकों के कड़ाई से अनुपालन पर विशेष जोर दिया ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके.

निरीक्षण के दौरान विद्युत अधीक्षण अभियंता (संचरण और आपूर्ति), विद्युत कार्यपालक अभियंता (संचरण प्रमंडल) और विद्युत कार्यपालक अभियंता (असैनिक) सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.