LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar News - मिलिट्री ऑपरेशन में शहीद बिहार रेजिमेंट के जवान का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा, अंतिम दर्शन के लिए उमड़े ग्रामीणों की आंखे हुई नम

Bihar News - मिलिट्री ऑपरेशन में शहीद बिहार रेजिमेंट के जवान का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा। इस दौरान गांव के लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

Bihar News - मिलिट्री ऑपरेशन में शहीद बिहार रेजिमेंट के जवान
सारण में शहीद जवान को सम्मान के साथ अंतिम विदाई।- फोटो : शशि कुमार

Chhapra -  देश की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले सारण जिले के बनियापुर प्रखंड स्थित रामधनांव गांव के वीर सपूत देवकिशोर साह का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक निवास पहुंचते ही पूरे गांव में शोक और गर्व का माहौल छा गया।

जैसे ही शहीद का पार्थिव शरीर उनके गांव रामधनांव बाबूराय टोला पहुंचा, हजारों की संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार और प्रशासनिक अधिकारी उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए जुटे, हर आंख नम थी, लेकिन दिलों में गर्व भी था।

अपर समाहर्ता ने दी श्रद्धांजलि

अपर समाहर्त्ता सारण मुकेश कुमार ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुष्प चक्र समर्पित किया। उन्होंने शहीद के परिवार को बिहार सरकार की ओर से 21 लाख रुपये की सम्मान राशि का चेक सौंपा।

गांव में पूरे सैन्य सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया गया। तिरंगे में लिपटे शहीद को सलामी दी गई। बता दें कि 5 जून को एक मिलिट्री ऑपरेशन के दौरान बिहार रेजिमेंट के जवान देवकिशोर साह शहीद हो गए थे। 

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - शशि कुमार