LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

सोनपुर में बड़ा हादसा : गड़क में नहाने के दौरान डूबे 4 लोग, 2 की मौत

सोनपुर में बड़ा हादसा : गड़क में नहाने के दौरान डूबे 4 लोग,

Chapra : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां सोनपुर थाना क्षेत्र के बैजलपुर जगदंबा स्थान के निकट गंडक नदी में नहाने के दौरान एक ही घर के दो महिला समेत चार व्यक्ति डूब गये। जिसमें दो की मौत हो गई। 

मिली जानकारी के अनुसार गंडक में नहाने के दौरान एक ही परिवार के दो महिला समेत चार लोग डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों की इसपर नजर पड़ी। तत्परता दिखाते हुए लोगो द्वारा द्वारा डूबते हुए दो महिला को नदी से निकाल कर सदर अस्पताल हाजीपुर लाया गया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बैजलपुर निवासी जनार्दन सिंह की 42 वर्षीय पत्नी बबीता देवी एवं पटना जिले के बख्तियारपुर निवासी रवि कुमार के 40 वर्षीय पत्नी गुड़िया देवी के रूप में हुई है। बाकी डुबे व्यक्ति की खोजबीन गंडक नदी में की जा रही है। 

बताया जा रहा है कि स्थानीय जनार्दन सिंह की पुत्री की शादी बीते सोमवार को हुई थी। शादी के चौथे दिन आज बुधवार को चौठारी रस्म को लेकर सभी गंडक नदी नहाने आए थे। नहाने के क्रम में दो महिला समेत चार व्यक्ति गंडक नदी में डूब गये। स्थानीय लोगों के द्वारा दो महिला को निकाला गया। सदर अस्पताल में डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार वालों का रोते-रोते बुरा हाल है। 

घटना की जानकारी मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा स्थानीय थाना की पुलिस एवं एसडीआरएफ टीम को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर लापता दो लोगों की खोजबीन कर रही है।

NSIT
Nsmch

रिषभ की रिपोर्ट