LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर सोनपुर के बाबा हरिहरनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुरक्षा को लेकर गर्भगृह में प्रवेश बंद, विशेष अर्घा से हो रहा जलाभिषेक

सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। मंदिर प्रशासन ने भक्तों की भीड़ को देखते हुए गर्भगृह में श्रद्धालुओं का प्रवेश रोक दिया है। ...

Mahashivratri 2025
बाबा हरिहरनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़- फोटो : Reporter

Mahashivratri 2025: सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। मंदिर प्रशासन ने भक्तों की भीड़ को देखते हुए गर्भगृह में श्रद्धालुओं का प्रवेश रोक दिया है। अब श्रद्धालु विशेष रूप से लगाए गए अर्घा के माध्यम से बाबा का जलाभिषेक कर रहे हैं। अर्घा में चढ़ाए गए जल और पुष्प सीधे शिवलिंग पर पहुंच रहे हैं। वैशाली जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से श्रद्धालुओं का आना जारी है।

पटना, समस्तीपुर, छपरा, सिवान और सीतामढ़ी समेत कई जिलों से भी भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु मंजू देवी ने बताया कि उनका बाबा हरिहरनाथ से विशेष लगाव है। वह अपने परिवार, गांव, समाज और देश की सुख-शांति और समृद्धि के लिए बाबा का जलाभिषेक करने आई हैं।

मंदिर में व्यवस्था सुचारु रूप से चल रही है। श्रद्धालु क्रमबद्ध तरीके से पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तों की सुविधा के लिए मंदिर प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं।

भारी संख्या में पुलिस अधिकारी, मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मी मंदिर परिसर में ड्यूटी पर तैनात किए गए हैं। भीड़ पर नियंत्रित करने के लिए महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग की गई है। महिला और पुरुष श्रद्धालु अलग-अलग कतारबद्ध होकर बाबा हरिहरनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार