LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

Bihar News: पुल पर आखिरी पुकार,जिंदगी से हार गया हूं... कहकर बनाया दर्द भरा वीडियो, फिर लापता हुआ युवक, परिवार की आंखों में खौफ और इंतजार

Bihar News: कभी-कभी इंसान के दिल में छिपा दर्द इतना गहरा हो जाता है कि उसकी खामोशी भी चीख बन जाती है। ...

Lost Hope in Life Video Before Laxman
पुल पर आखिरी पुकार- फोटो : reporter

Bihar News: कभी-कभी इंसान के दिल में छिपा दर्द इतना गहरा हो जाता है कि उसकी खामोशी भी चीख बन जाती है। सारण जिले के गड़खा प्रखंड मुख्यालय निवासी लक्ष्मण साह का एक ऐसा ही भावुक वीडियो सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है। छपरा-आरा स्थित वीर कुंवर सिंह सेतु पर खड़े होकर बनाए गए इस वीडियो में युवक बेहद मायूस और टूटे हुए नजर आ रहा है। वीडियो में वह कहता सुनाई दे रहा है कि वह जिंदगी से हार चुका है.... इसके बाद से वह रहस्यमय तरीके से लापता है।

बताया जा रहा है कि लक्ष्मण साह, स्वर्गीय तारकेश्वर साह के पुत्र हैं। वीडियो सामने आने के बाद परिवार वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। अपनों की सलामती की दुआ करते हुए परिजन और ग्रामीण लगातार उसकी तलाश में जुटे हैं। हर किसी की आंखें नम हैं और दिल में एक ही सवाल है कि आखिर ऐसी कौन-सी मजबूरी थी, जिसने एक हंसते-खेलते इंसान को इतना टूटने पर मजबूर कर दिया।

आशंका जताई जा रही है कि युवक ने पुल से नदी में छलांग लगा दी होगी, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन को सूचना दे दी गई है। नदी में खोजबीन का अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका है। इस दर्दनाक घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर वह कौन-सा गम था, कौन-सी परेशानी थी, जिसे लक्ष्मण अपने दिल में दबाए हुए था? क्यों उसने अपनी तकलीफ को एक वीडियो संदेश के जरिए दुनिया के सामने रखा? इन सवालों के जवाब फिलहाल अनसुलझे हैं।

पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की जांच की जाएगी और युवक के लापता होने के हर पहलू को खंगाला जा रहा है। जब तक कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आती, तब तक किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।फिलहाल पूरा इलाका एक दुआ में जुड़ा है काश लक्ष्मण साह सकुशल वापस लौट आएं और परिवार के आंगन में फिर से खुशियों की रौनक लौट सके।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार