LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar News: बिहार में शराब पार्टी करते धराए पीएम मोदी के अधिकारी, एफसीआई गोदाम में मनाया जा रहा था जश्न, अब पड़ गए फेरा में...

Bihar News: शराबबंदी वाले बिहार में पीएम मोदी के अधिकारी शराब पार्टी करते गिरफ्तार हुए हैं। केंद्र सरकार के अधिकार सहित 5 लोगों को पुलिस ने शराब पार्टी करते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

केंद्र सरकार के अधिकारी गिरफ्तार
केंद्र सरकार के अधिकारी सहित 5 गिरफ्तार - फोटो : social media

Bihar News:  बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। इसके बावजूद आए दिन यहां नियमों की खुली धज्जियां उड़ाई जा रही है। शराब के अवैध कारोबारी तो नियमों को ताक पर रख ही रहे हैं, अब अधिकारी भी शराब पार्टी कर कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। दरअसल, पूरा मामला सारण जिले का है। जहां केंद्र के अधिकारी सहित पांच लोगों की शराब पार्टी करते गिरफ्तार किया गया है। 

केंद्र सरकार के अधिकारी सहित 5 गिरफ्तार 

जानकारी अनुसार सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित एफसीआई गोदाम में रविवार देर रात शराब पार्टी करते हुए केंद्र सरकार के एक अधिकारी समेत पांच लोगों को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, एफसीआई गोदाम में चल रही पार्टी की सूचना पुलिस को गुप्त सूत्रों से मिली। टीम बनाकर मौके पर छापेमारी की गई, जहां अफरातफरी मच गई। कई लोग भागने लगे। 

शराब की बोतलें बरामद 

वहीं पुलिस ने एफसीआई के सहायक महाप्रबंधक सहित पांच को गिरफ्तार कर लिया। मौके से शराब की बोतलें और खाने-पीने की सामग्री बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों को छपरा सदर अस्पताल ले जाकर मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस ने मुफस्सिल थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर सभी को न्यायालय में पेश किया।

2016 से लागू है शराबबंदी कानून 

गौरतलब हो कि, बिहार में वर्ष 2016 से नीतीश कुमार सरकार ने पूर्ण शराबबंदी लागू की है। इसके बावजूद राज्य में अवैध शराब का कारोबार और खपत लगातार जारी है। पुलिस और उत्पाद विभाग अब तक लाखों लीटर शराब जब्त कर नष्ट कर चुके हैं, लेकिन शराब की होम डिलीवरी और नकली शराब का धंधा तेज़ी से फैल रहा है।

NSIT
Nsmch