LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar News : जमीन विवाद की जांच करने गए आईओ ने बुजुर्ग दम्पति के साथ की मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल

Bihar News : सारण जिले में एक आईओ की दबंगई सामने आई है. जहाँ जमीन विवाद की जाँच करने गए आईओ ने बुजुर्ग दंपत्ति के साथ मारपीट की......पढ़िए आगे

Bihar News : जमीन विवाद की जांच करने गए आईओ ने बुजुर्ग दम्पत
आई ओ की दबंगई - फोटो : SHASHI

CHAPRA : जिले के भेलदी थाना क्षेत्र के आरना गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जमीन विवाद की जांच कर रहे IO वीरचंद्र प्रसाद का एक वीडियो और ऑडियो वायरल हो गया है, जिसमें वह एक पक्ष के बुजुर्ग महिला और पुरुष के साथ मारपीट करते और पैसे की मांग करते साफ-साफ नजर आ रहे हैं।

मामला आरना गांव निवासी मैनेजर पंडित के दो बेटों के बीच मिट्टी भरवाने को लेकर चल रहे विवाद से जुड़ा है। एक पक्ष का आरोप है कि IO वीरचंद्र प्रसाद ने निष्पक्ष जांच करने के बजाय सिर्फ एक पक्ष को निशाना बनाया और उसी के घर पहुंचकर गाली-गलौज, मारपीट और रिश्वत की मांग की।

Diarch GO

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे IO बुजुर्ग महिलाओं पर जूता उठा रहे हैं। मारने के लिए और पुरुष को धक्का देकर ले जा रहे हैं। वायरल ऑडियो में वह स्पष्ट तौर पर रुपयों की डील करते सुने जा सकते हैं। मामले को लेकर SP ने कहा ; जांच की जा रही हैं।

छपरा से शशि की रिपोर्ट