LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Bihar News : सोनपुर में विकास की गूंज, 108 करोड़ रुपये के फंड को लेकर चर्चा में आये भाजपा नेता ओम कुमार सिंह

Bihar News : सोनपुर में विकास की गूंज, 108 करोड़ रुपये के फं

CHAPRA : सोनपुर विधानसभा क्षेत्र इन दिनों एक बड़ी खुशखबरी को लेकर सुर्खियों में है। नगर परिषद क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत 108 करोड़ रुपये के विशेष फंड ने स्थानीय राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। बताया जा रहा है कि इस फंड को स्वीकृत कराने में भाजपा नेता और सोनपुर विधानसभा के प्रबल दावेदार ओम कुमार सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से सोनपुर नगर परिषद को बुनियादी ढांचे के विकास, सड़कों, नालों और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए बड़े पैमाने पर वित्तीय सहायता की आवश्यकता थी। इस दिशा में ओम कुमार सिंह ने लगातार विभागीय अधिकारियों और राज्य सरकार के स्तर पर पहल की।

उनके अथक प्रयासों के बाद ही यह 108 करोड़ रुपए का फंड स्वीकृत हुआ, जिसे सोनपुर नगर परिषद को चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाएगा। इस राशि से शहर में सड़कों का चौड़ीकरण, ड्रेनेज सिस्टम का आधुनिकीकरण, स्ट्रीट लाइट्स की व्यवस्था, साफ-सफाई और जल निकासी जैसे कई काम किए जाने की योजना है।

राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि इस सफलता के पीछे ओम कुमार सिंह के मजबूत प्रशासनिक और राजनीतिक संपर्कों की भूमिका रही है। विशेष रूप से यह भी गौरतलब है कि उनके दामाद सुमित कुमार सिंह, जो राज्य सरकार में मंत्री हैं, वर्तमान में सारण जिले के प्रभारी मंत्री हैं। उनकी पहल और तालमेल से यह परियोजना अंतिम रूप तक पहुंच पाई। 

स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह फंड सिर्फ सरकारी अनुदान नहीं, बल्कि "ओम कुमार सिंह के प्रयासों का प्रतिफल" है। वे लगातार सोनपुर के विकास को लेकर सक्रिय रहे हैं — चाहे वह पार्टी स्तर की बैठकों में क्षेत्रीय मुद्दे उठाने की बात हो या सरकारी योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन की। जनता के बीच भी इस पहल को लेकर सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है। नगर परिषद क्षेत्र के कई वार्डों में लोगों ने कहा कि वर्षों बाद सोनपुर को इतनी बड़ी राशि का विकास फंड मिला है, जो आने वाले वर्षों में शहर का चेहरा बदल सकता है।

NSIT
Nsmch