LATEST NEWS

  • Motihari Ice Cream Incident
  • मोतिहारी में आइसक्रीम खाते ही बच्चों के मुंह में जलन, होंठ से निकलने लगा खून, कई छात्र बीमार

  • CJP Protest
  • CJP Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, AAP और लेफ्ट का समर्थन;

  • Ayushman Bharat Scam in Bihar
  • सावधान, बिहार में पकड़ाया आयुष्मान कार्ड फर्जीवाड़ा ! पटना के 4 अस्तपाल पर कार्रवाई, 120 हॉस्पिटल को जारी

  • Bihar Pension Scheme 2026
  • बिहार के 1 करोड़ 8 लाख लोगों को आज मिलेगा 1237 करोड़, CM सम्राट चौधरी भेजेंगे पैसा,

  • Bihar MLC Election 2026
  • बिहार MLC चुनाव में किस सीट पर कितने उम्मीदवार, 8 सीटों का जानिए पूरा गणित... 150 प्रत्याशी

Bihar Flood News : सारण में बाढ़ का कहर: पानी के तेज बहाव में बहने से दो युवकों की हुई मौत, दो को ग्रामीणों ने बचाया

Bihar Flood News : सारण जिले में बाढ़ की दस्तक के साथ ही गंडक नदी और बाढ़ के पानी के तेज बहाव ने दो परिवारों की खुशियां पल भर में छीन लीं......पढ़िए आगे

Bihar Flood News : सारण में बाढ़ का कहर: पानी के तेज बहाव मे
बाढ़ ने छीन ली जिंदगी - फोटो : DHARMENDRA

CHAPRA : सारण में बाढ़ की दस्तक के साथ ही पानी की तेज धार ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं है। ज़िले के उत्तराखंड कहे जाने वाले पानापुर प्रखंड में बाढ़ के पानी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के दौरान चार युवक पानी की तेज धारा में बहने लगे थे। हालांकि ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन दो युवकों को नहीं बचाया जा सका। हादसे के बाद दोनों मृतकों के घरों में चीख- पुकार मच गई। मृतकों की पहचान सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खजुरी गांव निवासी मंजय कुमार के 17 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार और चकिया गांव निवासी सुरेंद्र राय के पुत्र अनिल राय के रूप में हुई है। 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त दोनों युवक दो अन्य युवकों के साथ सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान बाढ़ के पानी की तेज धारा की चपेट में आने से चारों युवक बहने लगे। अचानक युवकों को पानी में बहते देख आसपास मौजूद ग्रामीणों में अफरा- तफरी मच गई। हालांकि ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर बचाव का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद दो युवकों को पानी से सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन सत्यम कुमार और अनिल राय तेज बहाव में बह गए। घटना की सूचना मिलने के बाद एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच कर तलाशी अभियान चलाया। काफी प्रयास के बाद दोनों युवकों के शव बरामद किया गया है।

Diarch GO

बाढ़ के बीच दो युवकों की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल होने लगा। कुछ ही देर पहले घर से निकले युवकों की मौत की खबर ने परिवारों को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीण भी इस हादसे से गमगीन हैं। घटना की जानकारी मिलने पर राजद नेता शैलेन्द्र प्रताप भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव से फोन पर बात कर मृत युवकों के परिजनों को अविलंब सरकारी मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की। 

वहीं, पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है। बाढ़ के बीच हुए इस हादसे ने एक बार फिर तेज बहाव वाले पानी में आवागमन के दौरान बरती जाने वाली सावधानी को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

NSIT
Nsmch

धर्मेंद्र रस्तोगी की रिपोर्ट