LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar News : छपरा में यूपी के डिप्टी सीएम और सांसद रवि किशन ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा भाई अधर्मी हो गया हैं तो उसपर तीर जरूर चलेगा....

Bihar News : छपरा में यूपी के डिप्टी सीएम और सांसद रवि किशन

CHAPRA : बिहार के विकास में छपरा का अतुलनीय योगदान है। छपरा भिखारी ठाकुर, डॉ राजेन्द्र प्रसाद, महेंद्र मिश्र जैसे महानुभावों की धरती रही हैं। छपरा बिहार का गर्व है छपरा बिना बिहार अधूरा है। उक्त बातें शुक्रवार को भोजपुरी फिल्म अभिनेता भाजपा के स्टार प्रचारक एवं गोरखपुर सांसद रवि किशन ने छपरा विधानसभा के टेकनिवास में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

सभा को संबोधित करते हुए गोरखपुर सांसद रवि किशन ने कहा कि अब बिहार विकास के पथ पर अग्रसर है। बिहार में डबल इंजन की सरकार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास के पथ पर अग्रसर है। बिहार के विकास के साथ साथ अब डबल इंजन की सरकार में छपरा का भी विकास हो रहा है। आज से 20 साल पहले छपरा से पटना की दूरी तय करने में 5-6 घंटे का समय लगता था। एनडीए की सरकार में सड़कों का निर्माण होने से अब छपरा से पटना की दूरी महज एक घंटे की रह गई है।

कहा की आज सम्पूर्ण बिहार में एनडीए की लहर चल रही है और आगामी 14 नवंबर को बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है। विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए सांसद रवि किशन ने कहा कि एनडीए की सरकार विकास की राजनीति करती है। वहीं विपक्ष विनाश की राजनीति करता है। महाभारत में कहा गया है कि यदि अपना कोई भाई बंधू भी अधर्मी हो गया हो स्वार्थ में डूब गया है तो तीर चलेगा।

रवि किशन ने कहा की अब बिहार का मतदाता विकास के लिए मतदान करेगा और बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनाएंगा। जनसभा को संबोधित करने के दौरान ही भाजपा सांसद सह अभिनेता रवि किशन ने छठी मैया के गीत गाकर चुनावी माहौल में भक्ति की बयार बहा दी। सभा को यूपी के उपमुख्यमंत्री  कैशव प्रसाद मौर्य ने भी संबोधित किया।

NSIT
Nsmch

छपरा से शशि की रिपोर्ट