LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Crime News : दोहरे हत्याकांड से दहला सारण, प्रसिद्ध कारोबारी और पूर्व मेयर प्रत्याशी सहित दो की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

Bihar Crime News : छपरा में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप मच गया. जिले के प्रसिद्ध व्यवसायी, गोदरेज शोरूम के मालिक एवं पूर्व मेयर प्रत्याशी अमरेन्द्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई.....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : दोहरे हत्याकांड से दहला सारण, प्रसिद्ध का
दोहरे हत्याकांड से दहला सारण - फोटो : SHASHI

CHAPRA : जिले में मंगलवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के प्रसिद्ध व्यवसायी, गोदरेज शोरूम के मालिक एवं पूर्व मेयर प्रत्याशी अमरेन्द्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनके साथ मौजूद उनके मित्र शम्भू सिंह की भी अपराधियों ने बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में उनके आवास के समीप रात करीब 8 बजे के आसपास घटी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधियों ने पहले से घात लगाकर इस घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। गोलीबारी की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। इस दोहरे हत्याकांड के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। घटना को लेकर आम लोगों में आक्रोश व्याप्त है और कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

एसएसपी ने क्या कहा?

घटना को लेकर सारण एसएसपी डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज़ कर दी गई है।

Diarch GO

परिवार और समर्थकों में शोक की लहर

अमरेन्द्र प्रताप सिंह एक रोटरी क्लब के गर्वनर और लोकप्रिय व्यवसायी थे। उनकी हत्या से उनके परिवार, समर्थकों और व्यावसायिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

जांच जारी, शहर में दहशत का माहौल

घटना के बाद से पूरे छपरा शहर में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। यह घटना एक बार फिर शहर में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

NSIT
Nsmch

छपरा से शशि की रिपोर्ट