LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Politics - छठ में जो लोग अपने घर आएंगे, उन्हें दोबारा जाने की नहीं होगी जरुरत, प्रशांत किशोर ने किया पलायन खत्म करने का वादा

Bihar Politics - प्रशांत किशोर ने गांव की जनता से वादा किया है कि इस बार उनके अपने छठ में आएंगे तो वापस उन्हें छोड़कर नहीं जाएंगे, उन्हें यही सरकार काम मुहैया कराएगीी।

Bihar Politics - छठ में जो लोग अपने घर आएंगे, उन्हें दोबारा
पलायन खत्म करेंगे प्रशांत किशोर- फोटो : नरोत्तम कुमार

Chhapra - बिहार में छठ पूजा के लिए दूसरे प्रदेश में काम करनेवाले लोग अपने घर लौटेंगे, लेकिन इसके बाद फिर से उन्हें परिवार से दूर रहकर काम करने के लिए पलायन की जरुरत नहीं होगी, उन्हें बिहार में ही काम दिया जाएगा। यह वादा जनसुराज नेता प्रशांत किशोर ने किया है।

सारण के तरैया में बिहार बदलाव यात्रा के दौरान जनता को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि अब तक आप लोग लालू जी के बच्चों और मोदी-नीतीश का चेहरा देखकर वोट करते थे। जिससे आपको कोई फायदा नहीं होता था। इस बार वोट देने से पहले अपने बच्चों को देखिएगा। उसके बाद वोट दीजिएगा। उन्होंने कहा कि हमें नाली, गली, नहीं चाहिए, मुफ्त का राशन नहीं चाहिए, सबसे पहले घर पर रोजगार मिलना चाहिए। पैसा आएगा तो हम खुद राशन खरीद लेंगे।

Diarch GO

महिलाओं के लिए किया बड़ा वादा

इस दौरान प्रशांत किशोर ने बिहार की महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अगले उनकी सरकार बनी तो हर महिला को एक लाख रुपए कर्ज के तौर पर दिए जाएंगे। जिससे वह घर पर ही अपने परिवार के लिए कोई रोजगार कर सकेगी। इसके लिए सालाना चार परसेंट सूद लिया जाएगा।

स्कूलों की पढ़ाई का उठाएगी खर्च

बिहार के सरकारी स्कूलों पर निशाना साधते हुए पीके ने कहा कि यह बच्चे सिर्फ खिचड़ी खाने के लिए आते हैं। पढ़ाई की स्थिति कैसी है, यह सब को पता है। अगर हमारी सरकार बनती है तो गरीबों  के बच्चे भी प्राइवेट स्कूलों में पढ़ेंगे और उनकी फीस हमारी सरकार भरेगी।

NSIT
Nsmch

पेंशन दो हजार करने की घोषणा

जनसुराज नेता ने कहा कि 60 साल से अधिक उम्र के सभी महिला और पुरुष को हर महीने 2000 पेंशन दिया जाएगा। उन्होंने फिलहाल मिलनेवाले 400 पेंशन पर सवाल उठाया, कहा कि इससे ज्यादा एक भिखारी की आमदनी होती है। 

Report - narrottam kumar