LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar Sport News : छपरा में पुलिस एकादश ने पत्रकार एकादश को 43 रनों से दी शिकस्त, SP सारण ने लगाया शतक

Bihar Sport News : छपरा में पुलिस एकादश और पत्रकार एकादश के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. जिसमें पुलिस एकादश ने पत्रकार एकादश को 43 रनों से शिकस्त दे दिया...पढ़िए आगे

Bihar Sport News : छपरा में पुलिस एकादश ने पत्रकार एकादश को
एसपी ने लगाये चौके छक्के - फोटो : social media

CHAPRA : बिहार पुलिस सप्ताह 2025 के तहत रविवार को शहर के राजेंद्र स्टेडियम में पुलिस एकादश एवं पत्रकार एकादश के बीच एक किक्रेट मैच का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस एकादश ने पत्रकार एकादश को 43 रनों से हराकर मैच अपने नाम किया। इस दौरान स्टेडियम में लोगों की भीड़ रही।

इस संबंध में जानकारी देते सारण एसपी डॉ कुमार आशीष ने बताया कि पुलिस सप्ताह के तहत पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार शहर के राजेंद्र स्टेडियम में पुलिस प्रशासन एकादश एवं पत्रकार एकादश के बीच एक किक्रेट मैच का आयोजन किया गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए पुलिस प्रशासन एकादश ने निर्धारित 20 ओवर में 212 रन बनाए। जिसके जवाब में पत्रकार एकादश ने 169 रन बनाए। 

इस अवसर पर सारण पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस प्रशासन लगातार पब्लिक फ्रेंडली होने का कार्य कर रही है। क्रिकेट मैच के माध्यम से एक संदेश देने का प्रयास किया गया कि पुलिस एवं पब्लिक दोनों आपस में सहयोग एवं समन्वय के साथ कार्य करें। प्रशासन पब्लिक की सेवा के लिए ही है।

छपरा से शशि की रिपोर्ट