LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar politics - जेपी के गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, कहा अनुयायी एसी में जिंदगी गुजार रहे, लोकनायक के घर में बिजली कनेक्शन तक नहीं

Bihar politics - जेपी के गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, कहा अनुय

Chhapra - जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने आज संपूर्ण क्रांति के पुरोधा लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्मभूमि सिताब दियारा से राज्यव्यापी 'बिहार बदलाव यात्रा' की शुरुआत की। इस यात्रा के तहत प्रशांत किशोर अगले 120 दिनों में बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों का दौरा करेंगे और जनता से सीधा संवाद स्थापित करेंगे।

 इस यात्रा का उद्देश्य बिहार की जनता को व्यवस्था परिवर्तन के प्रति जागरूक करना और आगामी विधानसभा चुनाव में जन सुराज के रूप में जनता के सामने एक मजबूत विकल्प प्रस्तुत करना है। बिहार को बदहाली से निकालकर देश के अग्रणी राज्यों में से एक बनाने का सपना लेकर प्रशांत किशोर एक बार फिर राज्यव्यापी यात्रा पर निकले हैं।

Diarch GO

शहीद इम्तियाज के घर पहुंचे पीके

बिहार बदलाव यात्रा शुरू करने से पहले प्रशांत किशोर ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए सारण जिले के शहीद मोहम्मद इम्तियाज के घर गए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे सिताब दियारा के लिए रवाना हो गए। सिताब दियारा पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके पैतृक घर का दौरा किया। 

जेपी के घर की जर्जर हालत पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि जेपी के नाम पर उनके अनुयायी अपने घरों में एसी (A.C) चला रहे हैं और यहां सिताब दियारा में उनके घर में अंधेरा है। 

NSIT
Nsmch

हम सरकार से अपील करते हैं कि हमसे चंदा लेकर जेपी जी के घर में बिजली बहाल करें। मैं यहां जेपी के जर्जर घर को देखने नहीं आया हूं, मैं लोकनायक की जन्मस्थली से प्रेरणा लेने आया हूं। लेकिन यहां की हालत देखकर बिहार में बदलाव की मेरी बात और मजबूतहोजातीहै।