LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar Land Records : छपरा में जमीन माफियाओं ने निबंधन कार्यालय के रिकॉर्ड्स में की छेड़छाड़, डीएम ने FIR दर्ज कराने का दिया आदेश

Bihar Land Records : छपरा में भू माफियाओं का नया कारनामा सामने आया है. जहाँ निबंधन कार्यालय में रखे रिकॉर्ड में छेड़छाड़ की गयी है. मामले की जानकारी मिलते ही डीएम ने FIR दर्ज कराने का अदेश दिया है.....पढ़िए आगे

Bihar Land Records : छपरा में जमीन माफियाओं ने निबंधन कार्या
जमीन का घोटाला - फोटो : SHASHI

CHAPRA : जिले के छपरा में जमीन माफियाओं ने एक नया और खतरनाक खेल खेला है। इस बार निशाने पर रहा सरकारी निबंधन कार्यालय, जहां के रिकॉर्ड्स में छेड़छाड़ कर भू-माफिया फर्जी दस्तावेजों के ज़रिए लोगों की जमीनें बेचते रहे।

DM अमन समीर की सख्ती से खुला राज

सारण के जिलाधिकारी अमन समीर को जैसे ही इस घोटाले की भनक लगी, उन्होंने नगर थाना में FIR दर्ज करवाने के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और शुरुआती जांच में ही कई गंभीर गड़बड़ियां सामने आ गईं।

फर्जीवाड़े का वीडियो आया सामने

इस घोटाले से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिखाया गया है कि दस्तावेजों को कैसे बदला गया। पुराने और नए कागजों की तुलना की गई है, जहां नए दस्तावेजों में फर्जी नाम जोड़े गए हैं।

पुलिस की जांच तेज

पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस रैकेट में और कौन-कौन शामिल है, और कितने लोगों की जमीनें अवैध तरीके से बेची गई हैं। ASP राज किशोर सिंह ने बताया कि 6 दिसंबर को अभिलेखपाल कन्हैया मरांडी की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। 

NSIT
Nsmch

छपरा से शशि की रिपोर्ट