LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

राजद का टिकट मिलने के बाद भी खेसारी लाल यादव की पत्नी के नामांकन पर संकट, हो गई बड़ी गड़बड़ी

खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी को राजद ने टिकट दिया है। हालांकि नामांकन से पहले उनके टिकट कटने की संभावना बढ़ गई है।

राजद का टिकट मिलने के  बाद भी खेसारी लाल यादव की पत्नी के ना

Chhapra - भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार कहे जानेवाले खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी को लालू प्रसाद ने छपरा विधानसभा से टिकट दिया। लेकिन अब उनके नॉमिनेशन को लेकर नई परेशानी खड़ी हो गई  है।

खेसारी   के मनाने पर चुनाव लड़ने के  लिए तैयार हुई चंदा देवी के नामांकन में आ रही परेशानी की वजह निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता  सूची में हैं। जिसमें बताया जा रहा है कि चंदा देवी का नाम ही नहीं है। बताया जा रहा है कि नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) के दौरान यह मामला सामने आया है, कि चंदा देवी का नाम मतदाता सूची में नहीं है। इसकारण चंदा देवी की उम्मीदवारी खतरे में पड़ सकती है। स्थानीय लोग दावा कर रहे हैं कि चंदा देवी का मुंबई में मतदाता सूची में नाम है। क्योंकि वहां उनके नाम से फ्लैट और कई संपत्ति है। 

गौरतलब है कि चंदा देवी मूल रूप से एकमा विधानसभा के धानाडीह गांव की निवासी हैं। यहां की मतदाता सूची में उनका नाम नहीं मिल रहा है।
 हालांकि, धानाडीह गांव के बीएलओ का कहना है कि चंदा देवी के नाम की जांच की जा रही है। हमलोग उनके नाम का सत्यापन कर रहे हैं। जल्द ही पूरी बात सामने आ जाएगी। 

खेसारी के विरोधियों को मिला मौका

वहीं खेसारी के विरोधियों का कहना है कि राजद ने नामांकन सूची की जांच किए बिना ही चंदा देवी को टिकट दे दिया गया है। खेसारी लाल यादव का नाम मतदाता सूची में है। क्योंकि उन्होंने अपनी भाभी को पंचायत चुनाव में उतारा था। और, खुद इलेक्शन एजेंट बने थे। उन्होंने मतदाता भी किया था। लेकिन, उनकी पत्नी का नाम महाराष्ट्र राज्य की मतदाता सूची में होने की बात सामने आ रही है।

NSIT
Nsmch

लालू यादव ने दिया था टिकट
 बता दें किभोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और लोकप्रिय गायक खेसारी लाल यादव की राजनीति में एंट्री लगभग तय मानी जा रही थी। बताया जा रहा है कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने खुद उनकी पत्नी चंदा देवी को सिंबल दिया था। 

भाजपा ने छोटी कुमारी को दिया टिकट

चंदा देवी तेज प्रताप यादव की पत्नी एश्वर्या राय की चचेरी बहन भी हैं।पिछले विधानसभा चुनाव में छपरा सीट से भाजपा के उम्मीदवार ने डॉ. सीएन गुप्ता ने राजद उम्मीदवार रणधीर सिंह को प्रत्याशी बनाया था। इस बार राजद के सामने भाजपा ने छोटी कुमारी को उम्मीदवार बनाया है।