LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Crime News : छपरा में नहीं थम रहा हत्याओं का दौर, बेख़ौफ़ बदमाशों ने की किशोर की चाकू मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar Crime News : छपरा में हत्याओं का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है.ताजा घटना नगर थाना क्षेत्र के राहत रोड स्थित सीढ़ी घाट के पास की है. जहाँ अपराधियों ने चाकू मारकर किशोर की हत्या कर दी है......पढ़िए आगे

Bihar Crime News : छपरा में नहीं थम रहा हत्याओं का दौर, बेख़ौ
किशोर की हत्या - फोटो : SHASHI

CHAPRA : छपरा शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 15 वर्षीय किशोर की चाकू गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के राहत रोड स्थित सीढ़ी घाट के पास की है। मृत किशोर की पहचान मिशन रोड मोहल्ला निवासी राजू श्रीवास्तव के पुत्र अमित श्रीवास्तव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहां माहौल गमगीन हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

नगर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि राहत रोड के नीचे सीढ़ी घाट के समीप एक किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हत्या के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीढ़ी घाट क्षेत्र नशेड़ियों का अड्डा माना जाता है, जहां स्मैक और शराब पीने वालों का जमावड़ा रहता है। ऐसे में पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मृतक आखिर किसके साथ और किस उद्देश्य से वहां पहुंचा था।

Diarch GO

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। परिजन फिलहाल इस बारे में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

छपरा से शशि की रिपोर्ट