LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Crime : छपरा में युवक ने एसपी के नाम से बनाया फर्जी वॉट्सऐप अकाउंट, थाना प्रभारी को दी सस्पेंड करने की धमकी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Bihar Crime : छपरा में एक युवक ने एसपी के नाम पर फर्जी व्हाट्स अप अकाउंट बना लिया. इसके बाद कई थाना प्रभारी को सस्पेंड करने की धमकी देने लगा. पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है.....पढ़िए आगे

Bihar Crime : छपरा में युवक ने एसपी के नाम से बनाया फर्जी वॉ
एसपी के नाम पर फर्जी अकाउंट - फोटो : SHASHI

CHAPRA : जिले में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं जिसकी बानगी बुधवार को एक बार फिर से सारण जिले में देखने को मिली है। जहां एक युवक ने सारण एसपी के नाम से ही फर्जी अकाउंट बनाकर पुलिस पदाधिकारियों को हड़काना शुरू कर दिया। मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जिले  के खैरा थाना क्षेत्र निवासी प्रभाकर कुमार पर पुलिस अधिकारियों को फर्जी वॉट्सऐप अकाउंट से धमकाने का आरोप लगा है। आरोपी ने सारण एसएसपी कुमार आशीष के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर थाना प्रभारी को निलंबित करने की धमकी दी और खुद ही एसपी की तरफ से जवाब भी लिखा।

आरोपी युवक प्रभाकर कुमार खुद को भाजपा के आईटी सेल का जिला सह-संयोजक बताता है। उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भाजपा नेताओं के साथ तस्वीरें भी मौजूद हैं। हालांकि, पुलिस जांच में यह मामला पूरी तरह से फर्जी पाया गया है। इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी युवक का भारतीय जनता पार्टी से कोई संबंध नहीं है।भाजपा का छोटा से छोटा कार्यकर्ता भी इस प्रकार के गलत कार्य नहीं कर सकता है। 

Diarch GO

आरोपी युवक को पार्टी द्वारा कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई है । इस संबंध में  एसडीपीओ राजकिशोर सिंह ने बताया कि आरोपी का वॉट्सऐप स्टेटस वायरल हुआ, जिसमें वह पुलिस अधिकारियों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद साइबर कानून के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।  साथ ही  पुलिस ने आम लोगों से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि इस तरह की साइबर धोखाधड़ी से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत अधिकारियों को दें।

छपरा से शशि की रिपोर्ट