LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Crime In Chapra: छपरा में डीजे बजाने रोकने गये पुलिसकर्मियों को युवकों ने लाठी डंडा लेकर खदेड़ा, जान बचाकर मौके से भागे वर्दीधारी

Crime In Chapra: प्रतिमा विसर्जन के दौरान कुछ युवकों द्वारा डीजे बजाया जा रहा था।जिसे बंद करवाने के लिए दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे एवं युवकों को डीजे बजाने से मना किया लेकिन युवकों ने पुलिसकर्मियों की एक न सुनी और...

Youths chased policemen with sticks
पुलिसकर्मियों को युवकों ने लाठी डंडा लेकर खदेड़ा- फोटो : Reporter

Crime In Chapra: सारण जिले में मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे बजाने से मना करने गए पुलिसकर्मियों को युवकों ने लाठी डंडा लेकर मौके से खदेड़ दिया। युवकों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस कर्मी जान बचाकर मौके से भाग गए। घटना सारण जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र के पेटरियां गांव की बताई जाती है। 

जानकारी के अनुसार बसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती की आराधना के लिए कई जगहों पर पुजा पंडालों में मां सरस्वती की प्रतिमाएं स्थापित की गई थी।जिनका विसर्जन किया जा रहा है।प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बजाने पर पाबंदी लगाई गई है।

Diarch GO

इसी को लेकर गुरुवार को जनता बाजार थाना क्षेत्र के पेटरिया गांव में प्रतिमा विसर्जन के दौरान कुछ युवकों द्वारा डीजे बजाया जा रहा था।जिसे बंद करवाने के लिए दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे एवं युवकों को डीजे बजाने से मना किया लेकिन युवकों ने पुलिसकर्मियों की एक न सुनी एवं लाठी डंडा लेकर पुलिसकर्मियों को मौके से भगा दिया।

इस संबंध में जनता बाजार थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिसकर्मियो से दुर्व्यवहार करने वाले युवकों की पहचान करके उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएंगी।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- शशिभूषण सिंह