LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

police encounter - मुठभेड़ में पुलिस ने दो अपराधियों का किया इनकाउंटर, लूट-हत्या सहित कई संगीन मामले में पुलिस को थी तलाश

police encounter - पुलिस ने मुठभेड़ में दो कुख्यात अपराधियों का इनकाउंटर किया है। वहीं तीन अपराधी गिरफ्तार किये गए हैं। एक अपराधी पर हत्या का मामला दर्ज है।

police encounter - मुठभेड़ में पुलिस ने दो अपराधियों का किया
दो अपराधियों का हुआ इनकाउंटर- फोटो : शशि कुमार

Chhapra - बिहार पुलिस ने फिर दो कुख्यात अपराधियों का मुठभेड़ में इनकाउंटर किया है। जबकि इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस की गोली से घायल दोनों अपराधियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस  ने बताया दोनों अपराधियों पर हत्या, लूट सहित कई मामलों में तलाश थी।

अपराधियों के साथ पुलिस की यह मुठभेड़ सारण  जिले के एकमा में हुई है। बताया गया कि रसूलपुर थानाध्यक्ष उदय कुमार को सूचना मिली कि तिलकार गांव स्थित एक मुर्गी फार्म पर कुछ अपराधी छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम वहां पहुंची और घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें दो बदमाश घायल हो गए।

घटना के दौरान गोली लगने वालों में सारण का कुख्यात अपराधी और एकमा निवासी सुलेमान मियां का पुत्र मुन्ना मियां तथा भरहोपुर निवासी स्व. जितेंद्र सिंह का पुत्र रंजीत सिंह शामिल हैं। पुलिस ने मुन्ना मियां पर इनाम घोषित कर रखा था।

घटना की जानकारी मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक डा. कुमार आशीष और एकमा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजकुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। एसएसपी ने बताया कि जिले के कुख्यात बदमाशों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

NSIT
Nsmch

उन्होंने ने बताया कि मुन्ना मियां पर लूट, हत्या और कई अन्य संगीन मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। इस मुठभेड़ में शामिल कुल पांच अपराधियों में से दो को गोली लगी है और तीन को दबोच लिया गया है। गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई जिले में सक्रिय अपराधियों के खिलाफ जारी सख्त रुख का हिस्सा है।

मंगलवार को भी हुआ था इनकाउंटर

जिले में चार दिन में दूसरी बार पुलिस ने अपराधियों का इनकाउंटर किया है. इससे पहले मंगलवार को भी पुलिस ने मुठभेड़ में एक अपराधी को गोली मारी थी। इस दौरान सारण का आतंक कहे जाने वाले जिले के उतरी क्षेत्र तरैया के सगुनी दियारा में एक कुख्यात अपराधी सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामदासपुर मोरिया गांव निवासी रंधीर कुमार उर्फ भुअर घायल हो गया था। रंधीर पर पहले से ही दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिस कारण उसका नाम वांछित अपराधियों की सूची में शामिल था।  

रिपोर्ट - शशि कुमार