LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

HOLI FESTIVAL -'दूसरे धर्म के लोगों को किए तंग तो होली मनेगी सारण पुलिस संग', त्योहारों को लेकर बनी स्पेशल Anti Liquor task force

HOLI FESTIVAL - होली और जुमे की नमाज को लेकर पुलिस ने सख्त चेतावनी जारी करते हुए कहा कि त्योहार के दौरान दूसरे धर्म के लोगों को परेशान करनेवालों को सीधा जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा त्योहार के लिए जिले में पुलिस को अलर्ट पर रहने के निर्देश हैं।

HOLI FESTIVAL -'दूसरे धर्म के लोगों को किए तंग तो होली मनेगी

CHHAPRA - एक तरफ होली और जुमे की नमाज का समय एक होने के कारण राजनीति गरमाई हुई है। वहीं दूसरी तरफ सारण जिले में होली का पर्व सामाजिक सद्भावना एवं साम्प्रदायिक सौहार्द के साथ मनाने को लेकर सारण पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने आमजन से अपील की है । 

सारण एसपी ने बताया कि होली हिन्दू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है। होली का पर्व एकता, मित्रता एवं भाईचारे का प्रतीक है।सारण जिले में होली का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए प्रशासन द्वारा पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। जिले में माहौल बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।सारण पुलिस आमजन से अपील करती है की होली का पर्व सामाजिक सद्भावना एवं साम्प्रदायिक सौहार्द के साथ मनाएं। 

होली के दौरान डीजे नहीं बजाएं, डीजे पूर्णरूपेण प्रतिबंधित रहेगा,सांउड चोंगा का उपयोग कर सकते हैं। साथ ही अश्लील एवं दोहरे अर्थ के गाने न बजाएं।मादक एवं नशीले पदार्थ का सेवन न करें। इससे जान का खतरा रहता है तथा ऐसा किये जाने पर विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। मादक पदार्थ और शराब के सेवन को रोकने के लिए जिले में स्पेशल Anti Liquor task force की जगह जगह तैनाती की गई है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - शशि सिंह