LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar news - हर घर नल का जल योजना में लापरवाही की तो सीधे होगी कार्रवाई, डीएम ने दे दी चेतावनी, हर 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट

Bihar news - हर घर नल जल योजना को लेकर डीएम ने सख्ती दिखाते हुए साफ कर दिया है कि इसमें किसी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Bihar news - हर घर नल का जल योजना में लापरवाही की तो सीधे हो

Chhapra - लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कार्यों की समीक्षा जिलाधिकारी अमन समीर और उप विकास आयुक्त यतेंद्र कुमार पालने की. विभाग के कार्यपालक अभियंता व सहायक अभियंता, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल एवं उनसे संबंधित संवेदकों  से सभी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई.

हर घर नल का जल योजना मे लापरवाही पड़ेगी महंगी

 "हर घर नल का जल योजना" के तहत अगले 15 दिनों के अंदर वार्डवार प्राक्कलन के अनुसार कितने घरों को नल का कनेक्शन देना था, अभी तक कितने घरों में नल का कनेक्शन दिया गया है, योजना कार्यरत है या नहीं, से संबंधित पूर्ण विवरणी उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया. यह तय हो गया कि जिस स्तर से भी कार्य में लापरवाही बरती गई होगी कार्रवाई होगी.

15 दिनों का दिया गया टास्क

बैठक के दौरान अगले 15 दिनों में प्राक्कलन के अनुसार कितने अतिरिक्त घरों को नल का कनेक्शन दिए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, संवेदक को उक्त कार्य के लिए कितने श्रमिकों की आवश्यकता होगी, से संबंधित कार्य योजना तैयार करने को कहा गया. 

उसके अनुरूप 15 दिनों में कितने घरों में नल का कनेक्शन दिया गया, से संबंधित एक - एक वार्ड का अलग - शीट तैयार कर संबंधित घर के मालिक के नाम के साथ प्रमाण पत्र लेते हुए अगली बैठक में प्रतिवेदन उपस्थापित करने का निदेश दिया गया.

NSIT
Nsmch

हर 15 दिन पर होगी समीक्षा

जिलाधिकारी द्वारा निदेश दिया गया कि अब से प्रत्येक 15 दिन पर उक्त दिए गए निदेशों के अनुपालन की समीक्षा की जाएगी तथा किए गए कार्यों के आधार पर कनीय अभियंता की रैंकिंग की गणना करते हुए निचले क्रम के रैंक वाले कनीय अभियंता तथा सम्बन्धित संवेदक के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.

कंट्रोल रूम हर हाल में कार्यरत होना चाहिए

साथ ही यह भी निदेश दिया गया कि नियंत्रण कक्ष को पूर्ण रूप से कार्यरत करते हुए नल जल योजना के संचालन से संबंधित प्रतिदिन प्राप्त होने वाले शिकायतों को सूचीबद्ध कर अगली बैठक में प्रतिवेदन उपस्थापित करना सुनिश्चित करेंगे ताकि किस प्रखंड से अधिक शिकायत प्राप्त हो रहा है, की गहन समीक्षा की जा सके।

छपरा से संजय भारद्वाज की रिपोर्ट