LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Wayanad Landslide: वायनाड भूस्खलन के मलबे से मिला छपरा के युवक का शव, सेना ने किया रेस्क्यू, फ्लाइट से बिहार लाया जाएगा पार्थिव शरीर

केरल के वायनाड में आए विनाशकारी भूस्खलन के मलबे से सेना के जवानों ने सारण (छपरा) जिले के तरैया प्रखंड अंतर्गत भटगाई गांव निवासी मोहम्मद इमरान अंसारी का शव बरामद कर लिया है। इमरान पिछले कुछ दिनों से लापता थे।

chchapra taraiya youth body found in kerala wayanad landslid
वायनाड भूस्खलन के मलबे से मिला छपरा के लापता युवक का शव- फोटो : Reporter

केरल के वायनाड में आए भीषण और विनाशकारी भूस्खलन (Landslide) के बाद राहत एवं बचाव कार्य में जुटे सेना के जवानों को एक बड़ी और दुखद कामयाबी मिली है। मलबे के नीचे दबे सारण (छपरा) जिले के तरैया प्रखंड अंतर्गत भटगाई गांव निवासी मोहम्मद इमरान अंसारी का शव सेना ने रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया है। इमरान पिछले कुछ दिनों से इस प्राकृतिक आपदा के बाद से लापता चल रहे थे, जिनकी तलाश में सेना लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थी।


भटगाई गांव में पसरा मातमी सन्नाटा, 6 महीने की बेटी के सिर से उठा पिता का साया

जैसे ही इमरान का शव मिलने की आधिकारिक सूचना छपरा के भटगाई गांव पहुंची, पूरे इलाके में गहरा शोक छा गया और मृतक के घर पर मातमी सन्नाटा पसर गया। इमरान की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी पत्नी शबनम खातून इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं और बार-बार बेसुध हो जा रही हैं। इमरान अपने पीछे महज छह महीने की एक दुधमुंही बेटी छोड़ गए हैं, जिसके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है। वृद्ध माता-पिता और भाई के विलाप से पूरा माहौल गमगीन है।


कागजी औपचारिकताएं पूरी करने वायनाड पहुंचे परिजन, फ्लाइट से बिहार लाया जाएगा शव

इमरान के बड़े भाई इरसाद अली और परिवार के अन्य सदस्य घटना की जानकारी मिलने के बाद वायनाड पहुंच चुके हैं। सेना द्वारा शव सौंपे जाने के बाद स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। कानूनी और चिकित्सकीय औपचारिकताएं पूरी होने के बाद, मृतक के पार्थिव शरीर को फ्लाइट (हवाई जहाज) के माध्यम से वापस बिहार लाने की तैयारी की जा रही है, ताकि पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जा सके।


कंपनी ने दी तत्काल आर्थिक मदद, भविष्य में हरसंभव सहयोग का भरोसा

इमरान जिस कंपनी में कार्यरत थे, उसके प्रतिनिधियों ने पुलिस की मौजूदगी में शव को रिसीव किया है। कंपनी प्रबंधन ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए फिलहाल 50 हजार रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता मुहैया कराई है। इसके साथ ही कंपनी ने आश्वस्त किया है कि आवश्यक कागजी औपचारिकताएं पूरी होते ही मृतक का पीएफ (PF), बीमा (Insurance) और अन्य सभी देय राशि का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर परिवार को कर दिया जाएगा।


जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक, केरल सरकार से की उचित मुआवजे की मांग

इमरान की मौत की खबर मिलते ही तरैया प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह 'विक्कू' सहित कई स्थानीय नेता पीड़ित परिवार को सांत्वना देने उनके घर पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने केरल सरकार से मांग की है कि इस भयावह आपदा को देखते हुए पीड़ित परिवार को मानवीय आधार पर उचित मुआवजा और विशेष आर्थिक पैकेज दिया जाए। शोक व्यक्त करने वालों में सरपंच संघ के प्रदेश महासचिव सुनील कुमार तिवारी, जिला पार्षद हरिशंकर सिंह और मुखिया ओम प्रकाश कुमार समेत कई ग्रामीण शामिल हैं।

रिपोर्ट - धर्मेन्द्र रस्तोगी