LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar Road Accident: बिहार में तड़के सुबह भीषण सड़क हादसा, पिकअप पलटने से 5 की मौत, 10 ज़ख्मी!

Bihar Road Accident:सुबह एक भयानक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई...

Bihar Road Accident
बिहार में तड़के सुबह भीषण सड़क हादसा- फोटो : social Media

Bihar Road Accident: बिहार के छपरा जिले में सोमवार सुबह एक भयानक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि लगभग 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा नयागांव थाना क्षेत्र के बाजितपुर के पास तब हुआ, जब यात्रियों से भरी एक पिकअप वैन का टायर अचानक फट गया और वह अनियंत्रित होकर पलट गई।

जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक घटना सुबह के समय हुई। पिकअप में सवार सभी लोग दिघवारा से सोनपुर की ओर जा रहे थे। बाजितपुर के समीप पहुंचते ही, अचानक पिकअप का टायर फट गया, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क पर पलट गया।

पिकअप के पलटने से उसमें सवार चार यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, करीब 10 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

NSIT
Nsmch

इस हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने एक बार फिर वाहनों की खराब हालत और सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रिपोर्ट-ऋषभ कुमार