LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar News: बीच सड़क पर धुना गए दूल्हे राजा ! शादी में खाना को लेकर हुआ विवाद तो विदाई के बाद जमकर हुई कुटाई

बिहार में शादी समारोहों में खाना खाने को लेकर कई बार ऐसे ऐसे विवाद होते हैं जिसमें जमकर लात-जूते चलते हैं. अब एक बार ऐसा ही एक मामला छपरा में सामने आया है जिसमें खाना खाने में हुए विवाद के बाद दूल्हे राजा की पिटाई हो गई है.

groom beaten up in Chhapra
groom beaten up in Chhapra- फोटो : news4nation

Bihar News: छपरा जिले के मांझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में रविवार की रात एक शादी समारोह में बवाल मच गया।  आरा जिले के जानकी बाजार निवासी दसई बिंद, मुबारकपुर निवासी राज कुमार बिंद की पुत्री पूजा कुमारी की शादी के लिए बारात लेकर पहुंचे थे। शादी की रस्में चल रही थीं कि रात में खाना खाने को लेकर बारातियों और गांव के कुछ लोगों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह स्थिति को संभालते हुए मामला शांत करा दिया।

लेकिन सुबह जब बारात विदाई के बाद लौट रही थी, तभी मांझी थाना क्षेत्र के सलेमपुर के पास एक बार फिर तनाव भड़क उठा। लड़की के भाई को बारातियों ने रात में हुए विवाद  को लेकर पीटना शुरू कर दिया। उसे बचाने पहुंचे दूल्हे को भी उसके ही गांव के लोगों ने पीट दिया। स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब लड़की पक्ष को इस घटना की जानकारी मिली। जानकारी मिलते ही मुबारकपुर से बड़ी संख्या में लोग सलेमपुर की ओर भागते हुए पहुंचे।

मौके पर पहुंचते ही दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद उग्र हो गया और एक बार फिर मारपीट शुरू हो गई। दोनों ओर से कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की 112 नंबर टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। काफी समझने और बातचीत के बाद मामला सुलझाया गया। फिर लड़के पक्ष वाले लड़की को साथ लेकर अपने गांव लौट गए। 

मांझी थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पूरे मामले को लेकर फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से थाने में लिखित शिकायत नहीं दी गई है, लेकिन पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

NSIT
Nsmch