LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar News : शादी के तीन महीने बाद प्रेमी के पास लौटी प्रेमिका, भगवान शिव को साक्षी मानकर रचाई शादी

Bihar News : शादी के तीन महीने बाद प्रेमिका फिर अपने प्रेमी के पास लौट आई और शिव मंदिर में शादी रचा ली......पढ़िए आगे

Bihar News : शादी के तीन महीने बाद प्रेमी के पास लौटी प्रेमि
प्रेमी के लौटी विवाहिता - फोटो : shashi

CHAPRA : कहते हैं प्यार सच्चा हो तो लौटकर जरूर आता है  और मांझी की अंजली  ने तो इसे साबित भी कर दिया। तीन महीने पहले किसी और से शादी करने वाली अंजली ने अपने पुराने प्यार को आखिरकार अपना हमसफ़र बना ही लिया। एकमा में तीन महीने पहले हुई शादी के बाद भी अंजली का दिल अपने प्रेमी मनमन राम में ही अटका रहा। फिर, परिवार की मर्जी और समाज की सोच को किनारे रखते हुए, अंजली ने मनमन राम से मांझी के रामघाट स्थित शिव मंदिर में दोबारा शादी रचा ली।

इस अनोखे विवाह में दर्जनों लोग गवाह बने और पूरा इलाका इस प्रेम कहानी की चर्चा से गूंज उठा। सूत्रों के मुताबिक, अंजली और मनमन बीते तीन साल से एक-दूसरे से प्रेम करते थे। लेकिन परिवार वालों ने अंजली की शादी कहीं और तय कर दी। वैवाहिक जीवन से संतुष्ट न होने पर अंजली ने अपने पुराने प्रेम को अपनाने का निर्णय लिया।

शादी से पहले थाना परिसर में दिनभर पंचायत भी चली, जहां परिजनों ने अंजली को समझाने की हर मुमकिन कोशिश की, लेकिन 'जुनून-ए-मोहब्बत' के सामने सब बेअसर रहा।

छपरा से शशि की रिपोर्ट