LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar News : छपरा में प्रेमी की शादी रूकवाने पहुंची प्रेमिका, प्रेमी के परिजनों ने प्रेमिका को भगाया, वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल

Bihar News : छपरा में उस वक्त अफरा तफरी मच गयी. जब एक प्रेमिका अपने प्रेमी की शादी रुकवाने के लिए उसके तिलक समारोह में पहुँच गए....पढ़िए आगे

Bihar News : छपरा में प्रेमी की शादी रूकवाने पहुंची प्रेमिका
प्रेमी की शादी रुकवाने पहुंची प्रेमिका - फोटो : SOCIAL MEDIA

CHAPRA : कहा जाता है कि प्रेम अंधा होता है और प्रेम में पड़ा प्रेमी अपने प्रियतम को पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। जिसकी एक बानगी बुधवार को सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में भी देखने को मिली। जहां एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी की शादी दूसरी जगह होते देख प्रेमी के घर पहुंचकर शादी रोकने का प्रयास किया। जिसका विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

हांलाकि न्यूज 4 नेशन वायरल विडियो की पुष्टि नहीं करता है। दरअसल बुधवार शाम को सारण जिले में एक विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल विडियो एक तिलक समारोह का है जिसमें एक लड़की मौके पर पहुंचती है एवं दुल्हे को अपना प्रेमी बताते हुए शादी रोकने की बात कहती हुई नजर आ रही है। वायरल विडियो में लडकी दुल्हे को अपना प्रेमी बताते हुए दुल्हे से अपनी शादी के लिए भेल्दी के कटसा गांव जाने की बात कहती हुई नजर आ रही है। 

तिलक समारोह के दौरान पहुंची प्रेमिका का हंगामा देखकर परिजन सकते में आ गए एवं दूल्हे के परिजनो ने डांट डपटकर लड़की को मौके से भगा दिया। वायरल विडियो जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव का बताया जा रहा है एवं लड़की नारायणपुर गांव के निकट एक गांव की बताई जाती है। लड़की के हंगामा करने के बाद आस पास के लोगों ने लड़की से बात करके लड़की समझा बुझाकर मामला शांत कराया।

छपरा से शशि की रिपोर्ट