LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Crime News : सारण में नहीं थम रहा हत्याओं का सिलसिला, 24 घंटे में चार लोगों की हुई हत्या

Bihar Crime News : सारण में नहीं थम रहा हत्याओं का सिलसिला,

CHAPRA : बिहार के सारण जिले में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 16 घंटों में जिले में चार लोगों की हत्या कर दी गई है, जिनमें एक डबल मर्डर की वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। लगातार हो रही इन हत्याओं और डकैती की घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पहली घटना: चर्चित डबल मर्डर, व्यवसायी और मुखिया प्रत्याशी की हत्या

बीती रात शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत उमा नगर, प्रभुनाथ नगर स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के पास अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दो लोगों की हत्या कर दी। मृतकों में शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी व रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह और इसुआपुर के गंगोई मुखिया प्रत्याशी शंभू नाथ सिंह शामिल हैं। अमरेंद्र सिंह, गोदरेज कंपनी के डीलर, सामाजिक संगठनों में सक्रिय और बिहार-झारखंड रोटरी क्लब के असिस्टेंट गवर्नर भी रह चुके थे। इस डबल मर्डर के विरोध में परिजनों और स्थानीय लोगों ने एसपी आवास का घेराव कर अपराधियों के एनकाउंटर की मांग की।

Diarch GO

दूसरी घटना: तरैया में महिला की गला रेतकर हत्या

तरैया थाना क्षेत्र के घोघराही रामपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां रात में चोरी के इरादे से घर में घुसे अपराधियों ने नींद में सो रही सुनीता देवी (30 वर्ष) की गला रेतकर हत्या कर दी। महिला की दो छोटी बच्चियां भी उसके पास सो रही थीं लेकिन उन्हें घटना की भनक तक नहीं लगी। सुबह जब घरवाले जागे तो खून से सना शव देखकर दंग रह गए। अपराधी वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए।

तीसरी घटना: युवक की चाकू गोदकर हत्या

भगवान बाजार थाना क्षेत्र के गंडक कॉलोनी में रहने वाले सलमान उर्फ छोटे (22 वर्ष), जो पेशे से टेंपो चालक थे, की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। उन्हें गंभीर हालत में छपरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि सलमान अपने काम से लौट रहा था। तभी उस पर जानलेवा हमला किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

NSIT
Nsmch

लूट की घटना: राजलक्ष्मी ज्वेलर्स पर डकैती, व्यवसायी को मारी गोली

एकमा थाना क्षेत्र में हथियारबंद डकैतों ने राजलक्ष्मी ज्वेलर्स पर धावा बोलते हुए बड़ी लूट को अंजाम दिया। लूटपाट के दौरान आभूषण व्यवसायी पवन कुमार वर्मा को गोली मार दी गई। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद डीआईजी, एसएसपी, ग्रामीण एसपी, डीएसपी सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। लेकिन जांच जारी ही थी कि डबल मर्डर की घटना हो गई और फिर अन्य दो हत्याएं भी हो गईं।

पुलिस पर सवाल, आम जनता में दहशत

लगातार घट रही इन घटनाओं से जिले में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि अपराधी बेखौफ हो चुके हैं और पुलिस उन्हें रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। चार हत्याएं और एक बड़ी डकैती के बाद भी अब तक किसी ठोस गिरफ्तारी की खबर नहीं है। सवाल यह है कि जब राजधानी के करीब स्थित सारण जैसे जिले में अपराधी यूं बेलगाम हो चुके हैं, तो सूबे में आम नागरिकों की सुरक्षा का क्या होगा?

छपरा से शशि की रिपोर्ट