LATEST NEWS

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

Bihar News : खेल मानचित्र पर चमकेगा सारण, पहली बार करेगा 18वीं राज्य स्तरीय रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता की मेजबानी

Bihar News : बिहार का सारण जिला खेल के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचने के लिए पूरी तरह तैयार है। जिले में पहली बार 18वीं राज्य स्तरीय रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है.....पढ़िए आगे

Bihar News : खेल मानचित्र पर चमकेगा सारण, पहली बार करेगा 18व
खेल मानचित्र पर चमकेगा सारण- फोटो : DHARMENDRA

CHAPRA : सारण जिले में पहली बार 18वीं राज्य स्तरीय रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। आगामी 18 और 19 जुलाई को आयोजित होने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से साइकिलिंग खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता को लेकर गुरुवार को जिला अतिथि गृह, छपरा में सारण साइकिलिंग संघ की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी गई। क्योंकि यह प्रतियोगिता सारण को बिहार के खेल मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही है। संघ के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग और टीम भावना से यह राज्य स्तरीय चैंपियनशिप ऐतिहासिक एवं सफल आयोजन के रूप में याद की जाएगी। 

सारण जिला साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष डॉ. देव कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खिलाड़ियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए चिकित्सा सुविधा, रूट मैनेजमेंट, तकनीकी व्यवस्था, निष्पक्ष प्रतियोगिता संचालन तथा यातायात नियंत्रण के व्यापक इंतजाम किया गया हैं। 

आयोजन स्थल और रेस मार्ग पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि प्रतिभागियों को उत्कृष्ट खेल वातावरण मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि यह प्रतियोगिता न केवल सारण के लिए गौरव का विषय है, बल्कि जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

संरक्षक डॉ. सुरेश कुमार सिंह, सचिव संजीव चौधरी, संयुक्त सचिव प्रीति सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुरक्षा, चिकित्सा सुविधाओं, यातायात प्रबंधन और अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं में प्रशासन का महत्वपूर्ण सहयोग मिल रहा है। संघ ने जिले के खेल प्रेमियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे 18 एवं 19 जुलाई को सुबह 05 बजे से आयोजित प्रतियोगिता में पहुंच कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए इस राज्य स्तरीय आयोजन को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। इस दौरान शैलेन्द्र पुरी, संगीता सिंह, आनंद कुमार और अर्पित सिंह सहित कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

NSIT
Nsmch