LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar Crime : छपरा में तरबूज की आड़ में शराब तस्करी का उत्पाद विभाग की टीम ने किया खुलासा, ट्रक पर लोड शराब की बड़ी खेप किया बरामद

Bihar Crime : छपरा में तरबूज की आड़ में शराब तस्करी का उत्पाद

CHAPRA : राज्य में लागू शराबबंदी के बावजूद शराब तस्कर नीत नये तरीके इजाद करके राज्य में शराब तस्करी करने का प्रयास करते हैं। जिसकी बानगी एक बार फिर से शनिवार को सारण जिले में देखने को मिली। जहां शराब तस्कर तरबूज की आड़ में शराब तस्करी करने का प्रयास कर रहे थे। जिसे उत्पाद  विभाग  की टीम ने पकड़कर शराब तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक आयुक्त मध निषेध केशव झा ने बताया कि उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि यूपी की और से एक ट्रक से शराब की खेप बिहार लाई जा रही है।

उक्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम द्वारा रिविलगंज थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान यूपी की और से आ रहे एक ट्रक की तलाशी ली गई। जिसमें तरबूज की आड़ में छिपाकर लाई जा रही विभिन्न ब्रांड की 47 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद की गई। मौके से पुलिस ने गाजियाबाद निवासी ट्रक चालक को हिरासत में लिया है। 

पुलिस ने बरामद शराब एवं ट्रक को जब्त करके कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीँ उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से शराब तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है। 

छपरा से शशि सिंह की रिपोर्ट