LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

Bihar News:बिहार में करंट ने ली दो मजदूरों की जान, शादी से पहले बुझ गया घर का चिराग, इलाके में कोहराम

Bihar News:करंट की चपेट में आने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर बाल-बाल बच गया।

Electrocution Kills Two Workers
करंट ने ली दो मजदूरों की जान- फोटो : reporter

Bihar News:सोनपुर थाना क्षेत्र के सोनपुर आदम गांव में नव निर्मित मकान की छत ढलाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। करंट की चपेट में आने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और देखते ही देखते गांव में कोहराम फैल गया।

घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही परिजन बदहवास हालत में घटनास्थल पर पहुंचे। मृतकों की पहचान सोनपुर थाना क्षेत्र के राहर दियारा निवासी आमोद राय के 20 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार तथा ब्रह्मदेव राय के 42 वर्षीय पुत्र देवेंद्र राय के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, छत ढलाई का काम चल रहा था। इसी दौरान किसी तरह लोहे के रॉड या मशीन के जरिए बिजली के तार के संपर्क में आने से अचानक तेज करंट फैल गया। करंट की चपेट में आने से नीतीश कुमार और देवेंद्र राय बुरी तरह झुलस गए। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों और ग्रामीणों ने आनन-फानन में दोनों को उठाकर अनुमंडल अस्पताल सोनपुर पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

नीतीश कुमार की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। बताया जाता है कि उसकी शादी होने वाली थी और हाल ही में फलदान की रस्म पूरी हुई थी। घर में शादी की खुशियों की तैयारी चल रही थी, लेकिन एक झटके में खुशियां मातम में बदल गईं।

NSIT
Nsmch

घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां चीख-पुकार और मातमी सन्नाटा पसरा रहा। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोग हादसे के लिए लापरवाही को जिम्मेदार बता रहे हैं और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

फिलहाल पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है। यह हादसा एक बार फिर निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलता नजर आ रहा है।

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार