LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar Crime : सारण में दलित किशोरी की हत्या कर शव नहर में फेंका, परिजनों ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, मुख्य आरोपी पर की कार्रवाई की मांग

Bihar Crime : बिहार के सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दलित किशोरी की निर्मम हत्या कर उसका शव नहर में फेंक दिया गया......पढ़िए आगे

Bihar Crime : सारण में दलित किशोरी की हत्या कर शव नहर में फे
किशोरी से दुष्कर्म - फोटो : DHARMENDRA

CHAPRA : सारण जिले के एक गाँव में एक अत्यंत संवेदनशील और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दलित किशोरी की निर्मम हत्या कर उसका शव नहर में फेंक दिया गया।  फिलहाल पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं परिजनों और स्थानीय लोगों के बीच इस वारदात को लेकर काफ़ी आक्रोश व्याप्त है।

मृतका के परिजनों का गंभीर आरोप है कि किशोरी के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद सबूतों को मिटाने की नीयत से शव को एक नहर में फेंक दिया गया था। परिवार ने मंटू नामक व्यक्ति पर इस पूरी घटना को अंजाम देने का सीधा आरोप लगाते हुए आरोपी के खिलाफ तत्काल कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि अभी तक पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी मंटू की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है, जिस कारण परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश और भी अधिक बढ़ गया है।

Diarch GO

सामने आए वीडियो फुटेज और बयानों में मृतका की मां ने रोते- बिलखते हुए आपबीती सुनाई और आरोपियों द्वारा दी गई धमकियों व प्रताड़ना का जिक्र किया है। इस संबंध में उन्होंने बताया कि काफी तलाश के बाद रातभर कड़ी मशक्कत करने के बाद उनकी बेटी का शव नहर से बरामद हुआ है। हालांकि घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम व अन्य कानूनी प्रक्रियाओं में जुट गई है। 

फिलहाल, तरैया थाने की पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि इस जघन्य अपराध के पीछे कौन- कौन लोग शामिल हैं। पुलिस जल्द ही इस मामले में औपचारिक खुलासे की बात कह रही है, जबकि पीड़ित परिवार को न्याय का इंतजार है। पुलिस इस मामले में लगातार छापेमारी और जांच- पड़ताल करने की बात कह रही है।

NSIT
Nsmch

धर्मेंद्र रस्तोगी की रिपोर्ट