LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

couple died due to electric shock- होली मनाने गांव लौटे दंपती की करंट लगने से मौत, पहले ही दो बेटों को खो चुके पिता की बिगड़ी हालत

couple died due to electric shock - होली में गांव लौटे दंपती की करंट लगने से मौत हो गई। बताया गया कि दोनों खेत में पटवन करने के लिए गए थे। वहीं बेटे -बहू की लाश देख पिता बेहोश हो गई। लोगों ने बताया कि उनके दो बेटों की पहले मौत हो गई है।

couple died due to electric shock-  होली मनाने गांव लौटे दंप

CHHAPRA - होली में बच्चों के संग गांव लौटे दंपती की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के  बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। वहीं अपने बेटे बहू का शव देखकर पिता भी बेहोश हो गए। जबकि दंपती के बच्चों के आंसू थम नहीं रहे थे। गांव में जिसने भी यह मंजर देखा, उनकी आंखे नम हो गई।

यह दिल दहलानेवाली घटना सारण जिले के भेल्दी थाने के लगनपुरा ब्रम्हस्थान गांव की है। मृत दंपती की पहचान शंकर महतो(28) व उनकी पत्नी रूकमिनी देवी(25) के रूप में की गई है। शंकर महतो एक दिन पहले ही केरल से अपने गांव लगनपुरा आये थे और दूसरे दिन करंट लगने से उसकी तो मौत हुई ही साथ ही पत्नी की भी मौत हो गई। शंकर ही घर का एक मात्र कमाऊ सदस्य था और अपने परिवार के साथ होली मनाने के लिए घर आया था। 

Diarch GO

कैसे हुआ हादसा

बताया गया कि शंकर महतो अपने घर से कुछ ही दूरी पर खेत में लगे मक्के की पटवन करने के लिए गए थे। इसी दौरान जब करंट लगा तो वह छटपटाने लगा। वहीं अपने पति को बचाने के लिए पत्नी रूकमिनी देवी पहुंची तो वह भी करंट प्रवाहित तार के स्पर्श में आ गई और गिरकर छटपटाने लगी। दोनों पति-पत्नी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

करंट से पति-पत्नी की मौत के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पिता सुदीश महतो पुत्र व बहू का शव देखते ही अचेत होकर गिर पड़े। वह जब भी होश में आते तो मासूम पोते-पोतियों से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगते। 

NSIT
Nsmch

दो बेटों की पहले ही हो चुकी है मौत

गांववालों ने बताया कि सुदीश महतो के दो पुत्रों की मौत पहले ही सड़क दुर्घटना में हो चुकी है और तीसरे पुत्र की भी मौत बुधवार को करंट लगने से हो गई। मृतक के मासूम पुत्र करण कुमार,पुत्री सोनाली कुमारी व प्रिया कुमारी भी रो रही थी। शंकर महतो के निधन के बाद अब घर में कोई कमाऊ सदस्य नहीं रहा।

घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी भेल्दी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया।