LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

MAHAKUMBH MELA 2025 -महाकुंभ में स्नान की ख्वाहिश रह गई अधूरी, भूटान से आए दंपती की सड़क हादसे में मौत, गाड़ी में बैठे बच्चे भी घायल

MAHAKUMBH MELA 2025 - भूटान से बच्चों को लेकर महाकुंभ जा रहे दंपती की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी कार बेकाबू होकर डंपर से टकरा गई। हालांकि इस दर्दनाक हादसे के बाद भी कार में पीछे बैठे उनके बच्चे सुरक्षित बच गए।

MAHAKUMBH MELA 2025 -महाकुंभ में स्नान की ख्वाहिश रह गई अधूर

CHHAPRA - बड़ी खबर छपरा जिले से सामने आयी है। जहां महाकुंभ में स्नान के लिए भूटान से आए दंपती की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी कार बेकाबू होकर डंपर से टकरा गई। वहीं कि गाड़ी में पीछे बैठे दंपती के बच्चे भी घायल हो गए हैं। पुलिस ने उनके आईकार्ड से पहचान की है। दंपती का नाम राजस्थान के नागौर निवासी लोकेश पंडित और उनकी पत्नी नेहा ओझा के रूप में हुई है।

हादसा एनएच 722 पर हुआ। लोकेश भूटान के जलगांव में लकड़ी का व्यवसाय करते थे। वे परिवार के साथ महाकुंभ में स्नान के लिए जा रहे थे। कार में आगे वह दोनों बैठे हुए थे। वहीं गाड़ी में पीछे की सीट पर उनके दोनों बच्चे बैठे थे। जिन्हें भी चोटें आई हैं।

Diarch GO

इसी दौरान उनकी गाड़ी बेकाबू होकर डंपर से टकरा गई। बताया गया कि दोनों ने गाड़ी में सीट बेल्ट नहीं लगाई थी। जिसके कारण हादसे के समय एयरबैग नहीं खुल सका और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को स्थानीय पीएचसी ले जाया गया। जहां जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के साथी विक्की ने बताया कि दुर्घटना देर रात को हुई। पुलिस की सूचना पर परिजन छपरा पहुंच रहे हैं। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंपा जाएगा।

NSIT
Nsmch