LATEST NEWS

  • Jharkhand News : प्रोटोकॉल तोड़ सड़क किनारे चाय की दुकान पर अचानक रुके सीएम हेमंत सोरेन, पत्नी कल्पना सोरेन ने खुद बनाई चाय
  • Jharkhand News : प्रोटोकॉल तोड़ सड़क किनारे चाय की दुकान पर अचानक रुके सीएम हेमंत सोरेन, पत्नी कल्पना

  • राघोपुर नाव हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले प्रशांत किशोर, प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए 25-25 लाख मुआवजे की उठाई मांग
  • राघोपुर नाव हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले प्रशांत किशोर, प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए 25-25 लाख

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

Bihar News: कड़ाके की ठंड में अलाव बन रहा काल, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, मचा कोहराम

Bihar News: बिहार के छपरा में दर्दनाक हादसा में 4 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि अलाव से उठे धुएं ने ली एक ही परिवार के 4 लोगों की जान ले ली। सुबह उठते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतकों में तीन मासूम भी शामिल है।

मौत
एक परिवार के 4 सदस्यों की मौत - फोटो : social media

बिहार में इन दिनों कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए जहां लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं तो वहीं यह सहारा की उनकी जान ले रही है। अलाव के कारण कई लोगों की अब तक जान जा चुकी है। वहीं ताजा मामला छपरा से सामने आया है। जहां अलाव से उठे धुएं से दम घुटने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 

एक ही परिवार के 4 लोगों की गई जान 

पूरा मामला भगवान बाजार थाना क्षेत्र की अंबिका कॉलोनी का है। जहां ठंड से बचने के लिए घर के अंदर अलाव जलाकर सोए एक ही परिवार के चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में तीन मासूम बच्चे और एक बुजुर्ग महिला शामिल हैं। मृतकों की पहचान 70 वर्षीय कमलावती देवी, 4 वर्षीय अध्याय, 3 वर्षीय तेजाश और 7 महीने की गुड़िया कुमारी के रूप में हुई है। 

दम घुटने से हुई मौत 

बताया जा रहा है कि कड़ाके की ठंड के कारण परिवार के लोगों ने रात में घर के अंदर अलाव जलाया था और सभी सो गए। इसी दौरान अलाव से निकली गैस और धुएं के कारण पूरे घर में कार्बन मोनोऑक्साइड फैल गई, जिससे सभी की हालत बिगड़ गई। सुबह जब परिजनों ने उन्हें देखा तो कुछ लोग मृत अवस्था में मिले, जबकि अन्य बेहोश पड़े थे। आनन-फानन में सभी को छपरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया।

परिजनों में मचा कोहराम 

वहीं अमित कुमार, अंजलि और अमीषा की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। बताया गया है कि मृतका कमलावती देवी उत्तर प्रदेश के वाराणसी से छपरा अपने रिश्तेदारों के यहां आई हुई थीं। घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गौरतलब है कि इस तरह की घटना एक सप्ताह पहले गया जिले में भी सामने आई थी। वजीरगंज के दखिनगांव में ठंड से बचने के लिए कमरे में अलाव जलाकर सोई दादी और पोते की दम घुटने से मौत हो गई थी। 

NSIT
Nsmch