LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Mohammad Imtiaz - ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर के पैतृक गांव जाएंगे सीएम नीतीश कुमार, वीर जवान के परिवार से करेंगे मुलाकात

Mohammad Imtiaz - कश्मीर में पाकिस्तानी हमले में मारे गए बीएसएफ सब इंस्पेक्टर को श्रद्धांजलि देने सीएम नीतीश कुमार उनके पैतृक गांव जाएंगे। जहां वह उनके परिवार से भी मुलाकात करेंगे।

Mohammad Imtiaz - ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए बीएसएफ के सब इं

Patna - पाकिस्तानी हमले में शहीद हुए बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर मो. इम्तियाज को श्रद्धांजलि देने के लिए सीएम नीतीश कुमार कल छपरा जाएंगे। इस दौरान वह पीड़ित परिवार से भी मुलाकात करेंगे और उन्हें सरकार की तरफ 21 लाख रुपए सौंपेंगे। बता दें कि मो. इम्तियाज का शव आज पटना पहुंचा था। जिसके बाद शहीद के शव को पूरे सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव भेज दिया गया। 

गांव में पार्थिव शरीर पहुंचते हीइम्तियाज जिंदाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगने लगे। उनके घर पर न सिर्फ नारायणपुर बल्कि आसपास के कई गांव के लोग जमा हो गये थे। रह-रहकर ग्रामीण नारे लगाते रहे। फिर नम आँखों से उन्हेंराजकीय सम्मान के साथ सुपुर्दे-खाक किया गया।

इम्तियाज छपरा जिले के नारायणपुर गांव के रहने वाले थे।इम्तियाज जम्मू-कश्मीर के आर.एस. पुरा सेक्टर में तैनात थे। 10 मई को पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी मेंदुश्मन की गोली उनको लग गई, जिसमें इम्तियाज शहीद हो गए।इम्तियाज के शहीद होने की खबर जैसे ही नारायणपुर गांव पहुंची, गांव में मातम पसर गया।

शहीद इम्तियाज के बेटे इमरान रजा ने कहा कि खबर मिली थी कि पापा घायल हो गये हैं।उनसे बात हुई तो मैं पटना से रवाना हो गया, लेकिन वहां जाने पर पता चला कि मेरे पिता  देश के लिए शहीद हो गये।

NSIT
Nsmch